पंजाब रोडवेज के कर्मचारी बोले, मांगें पूरी नहीं हुई तो मान सरकार को गिराने के लिए प्रचार करेंगे

अमृतसर, 20 मई . पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने पंजाब की भगवंत मान Government के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कर्मचारियों ने कहा कि अगर इस Government को बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं तो इस निकम्मी Government को गिराने के लिए भी प्रचार करेंगे. कर्मचारियों ने Chief Minister मान को चेताया है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो रोडवेज के कर्मचारी अपना प्रदर्शन और तेज करेंगे.

रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन ऐसे वक्त में हो रहा है जब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और विपक्ष कई मुद्दों पर मान Government पर हमलावर है. इसी बीच, Wednesday को पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने अमृतसर के सेंट्रल बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया.

कर्मचारी संगरूर जेल में बंद अपने 10 साथियों की रिहाई और आउटसोर्स कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. पंजाब के हर जिले में एक साथ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने Government पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया.

कैशियर बलजीत सिंह ने बताया कि हम अपने उन 10 साथियों की रिहाई के लिए विरोध कर रहे हैं जो संगरूर जेल में बंद हैं. उन्होंने कहा कि Chief Minister ने सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था साढ़े चार साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ. Government ने आउट-ऑफ-सोर्स कर्मचारियों को 10 साल बाद नियमित करने का भी आश्वासन दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ. कर्मचारियों ने 18 तारीख को परिवहन मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक की थी. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो तीन दिवसीय हड़ताल भी की जाएगी.

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे सख्त कदम उठाएंगे. 25 जुलाई को बसों को डिपो में खड़ा कर दिया जाएगा. 26 जुलाई को Chief Minister के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन होगा. इसके बाद भी अगर मांगें पूरी नहीं होती है तो हमारी बसों में 5 से 6 लाख यात्री सफर करते हैं, हम वर्तमान Government के खिलाफ प्रचार करेंगे. मान Government ने हमसे किए गए वादों को पूरा नहीं किया है.

रोडवेज कर्मचारी सुभाष वैद्य ने कहा कि जब से यह Government सत्ता में आई है, हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हमारी कोई मांग पूरी नहीं की गई. अगर Government हमारी बात नहीं सुनती तो हम 5-6 लाख यात्रियों के सामने Government का चेहरा सामने लाएंगे.

डीकेएम/पीएम