
चंडीगढ़, 29 मई . पंजाब को एक सुरक्षित और महफूज राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के बीच जालंधर कमिश्नरेट Police ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है.
इस मामले में Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से पांच .32-बोर की पिस्तौलें, नौ मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए हैं. यह जानकारी Friday को यहां Police महानिदेशक गौरव यादव ने दी.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुरदासपुर के ढेसियां गांव के रहने वाले मनजोत सिंह, जगोवाल गांव के रहने वाले संदीप सिंह और गुरदासपुर के भैनी पसवाल गांव के रहने वाले अमनदीप सिंह उर्फ अमन के रूप में हुई है.
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल पंजाब के अंदर अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है.
उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के पिछले और अगले दोनों तरह के संपर्कों का पता लगाने और पूरे अवैध हथियार नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है.
Police कमिश्नर धनप्रीत कौर ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर Police की एक टीम ने जालंधर में बस स्टैंड के पास से मनजोत सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से .32-बोर की एक पिस्तौल बरामद की.
उन्होंने बताया कि अपने बयान में मनजोत सिंह ने इस मॉड्यूल में अपने दो साथियों, संदीप और अमनदीप के शामिल होने की बात कबूली. इसके बाद Police टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर के भैनी पसवाल गांव से उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया.
Police कमिश्नर ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह के खुलासे के बाद Police टीमों ने भैनी पसवाल गांव में धूसी बांध के पास छिपाकर रखी गई .32-बोर की चार और पिस्तौलें, आठ मैगजीन और 18 कारतूस बरामद की.
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां और बरामदगियां होने की संभावना है.
–
डीकेएम/
Skip to content