
चंडीगढ़, 10 अगस्त . पंजाब Police ने Monday को सीमा पार से जुड़े एक आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त किया है. इस नेटवर्क को ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ के नाम से जाना जाता है. इसके मुख्य संचालक को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया. पंजाब Police के महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई के बारे में अपने social media एक्स हैंडल पर जानकारी दी है.
इस ऑपरेशन को मुख्य रूप से काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर Police की ओर से अंजाम दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया. जिसे मुख्य रूप से विदेशी हैंडलर की ओर से संचालित किया जा रहा था. इस कार्रवाई के दौरान Police ने मुख्य संचालक को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से एक 86-पी हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया.
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर जिले से कथित तौर पर ग्रेनेड खरीदा था. Police डीजीपी के मुताबिक, एबीएल नगर के नवांशहर शहर के Police थाने में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया.
Police के मुताबिक, मामले की जांच जारी है, जिसके तहत पूरे नेटवर्क की कार्य प्रणाली के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से विदेशी हैंडलर, स्थानीय सहायता नेटवर्क जैसे विषय भी शामिल हैं.
इससे पहले, काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर की संयुक्त कार्रवाई में सीमा पार से नशीली पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और साथ ही 30 हेरोइन भी बरामद की गई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक, हेरोइन की भारी मात्रा में खेप और तस्करी की गतिविधियों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई. ऑपरेशन की जानकारी देते हुए असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (फ़िरोज़पुर) गुरसेवक सिंह ने कहा कि एक खास सूचना के आधार पर Police ने फाजिल्का के सतीरवाला गांव के पास बीएसएफ फाजिल्का के साथ मिलकर एक खास जॉइंट ऑपरेशन चलाया.
Police ने कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया, जिनके पास से एक मोटरसाइकिल और 30.200 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है.
Police के मुताबिक, जांच के दौरान आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां और बरामदगी हो सकती हैं.
Police के मुताबिक, फाजिल्का के Police स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी, 25 और 29 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
–
एसएचके/एएस
Skip to content