पंजाब पुलिस ने पश्चिम बंगाल से साइबर टेररिज्म के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 22 मई . पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करने और मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने के लिए पंजाब Police की सराहना की है.

Friday को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आप Government ने शुरू से ही स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंक फैलाने, फायरिंग करने, धमाके करने या राज्य के माहौल को खराब करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विधायक ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर आतंकवाद एक नई और गंभीर चुनौती बनकर उभरा है. स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां देकर लोगों में दहशत फैलाने वाले तत्व सक्रिय हैं. इस चुनौती का सामना करते हुए अमृतसर Police ने बहादुरी दिखाई और साइबर आतंकवाद के एक बड़े नेटवर्क के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया.

धालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक 30 वर्षीय है, जिसके Pakistan, बांग्लादेश समेत कई देशों और भारतीय राज्यों से संपर्क थे. वह एक बड़े गैंग का हिस्सा था जो ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दिल्ली, Haryana, पंजाब, Himachal Pradesh सहित कई राज्यों में आतंक फैलाता रहा. इस व्यक्ति ने पंजाब सचिवालय, विधानसभा और श्री दरबार साहिब को उड़ाने की धमकी भी दी थी.

उन्होंने कहा, “साइबर आतंकवाद को नियंत्रित करना आम आतंकवाद से कहीं ज्यादा कठिन है क्योंकि कोई भी व्यक्ति अमेरिका, कनाडा या दुनिया के किसी भी कोने से बैठकर धमकियां दे सकता है. इसके बावजूद पंजाब Police ने उत्कृष्ट काम किया है.”धालीवाल ने पंजाब और अमृतसर के लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं. आप Government हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मान Government ने बड़े-बड़े ड्रग तस्करों को जेल भेजा है, जो पहले की किसी भी Government में नहीं हुआ.

उन्होंने केंद्र Government से पंजाब की 332 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को आधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक और बेहतर हथियार उपलब्ध कराने की मांग की.

धालीवाल ने कहा कि पंजाब में शांति और सुरक्षा बनाए रखना आप Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. साइबर क्राइम और ड्रग माफिया दोनों के खिलाफ Government की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डीएससी