
चंडीगढ़, 4 मई . पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Police को एक अहम सफलता मिली है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा Police के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात आरोपी आदित्य उर्फ मखन को गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से की गई है.
15 दिसंबर 2025 को मोहाली जिले के सेक्टर-79 स्थित सोहाना गांव में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी और इसे संगठित गैंगवार से जोड़कर देखा गया था.
Police जांच में सामने आया कि इसके तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़े हुए हैं. विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर हत्या की पूरी साजिश रची गई थी. इन्हीं के निर्देश पर आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. इसमें शामिल कुछ आरोपियों को पहले ही कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन आदित्य उर्फ मखन लंबे समय से फरार चल रहा था.
पंजाब Police के मुताबिक, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर Police से बचता रहा और अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था. आखिरकार तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे अगरतला से पकड़ लिया गया.
इस पूरी कार्रवाई को एजीटीएफ ने बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर आरोपी तक पहुंच बनाई. गिरफ्तारी के बाद उसे पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी.
अधकारियों का कहना है कि पंजाब Police एक सुरक्षित राज्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चाहे आरोपी देश के किसी भी कोने में या विदेश में क्यों न छिपा हो, कानून के दायरे में लाया जाएगा.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content