पंजाब: भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बदलाव, कर्मचारियों-छात्रों को मिलेगी राहत

चंडीगढ़, 25 मई . रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पंजाब Government ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है. Government के नए आदेश के तहत आज से सभी सरकारी दफ्तर और कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगी. यह फैसला लोगों को हीटवेव से राहत देने और बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से लिया गया है.

Government के इस फैसले का कर्मचारियों और आम लोगों ने स्वागत किया है. एक सरकारी कर्मचारी ने कहा कि Government का यह फैसला बिल्कुल सही है, क्योंकि बढ़ती गर्मी के चलते एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे बिजली की खपत भी अधिक होती है. उन्होंने कहा कि समय में बदलाव से कर्मचारियों को राहत मिलेगी और बिजली की बचत भी होगी.

एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि Chief Minister भगवंत मान ने पिछले साल भी इसी तरह का फैसला लिया था और इस बार भी यह निर्णय लोगों के हित में है. वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने कहा कि समय में बदलाव करना बेहतर कदम है और इससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हीटवेव को देखते हुए पंजाब Government ने सरकारी दफ्तरों और सेवा केंद्रों के समय में बदलाव करते हुए उसे सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया है. उन्होंने कहा कि Chief Minister भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार यह कदम लोगों की सेहत और बिजली बचत को ध्यान में रखकर उठाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि हीट वेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. साथ ही बिजली की भी बचत होगी, क्योंकि एसी का उपयोग कम होगा. लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

अमृतसर के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रूपिंदर पाल सिंह ने भी Government के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में लिया गया यह फैसला काफी अहम है. उन्होंने कहा कि डेढ़ बजे के बाद बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है, इसलिए सभी कर्मचारियों और लोगों को समय पर कार्यालय पहुंचना चाहिए.

वहीं, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने कहा कि Chief Minister मान ने अच्छा फैसला लिया है और सभी लोग इसका पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों और आम जनता दोनों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी.