पंजाब के डीजीपी ने शहीद एएसआई जोगा सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिवार को हरसंभव मदद का वादा

जालंधर, 30 मई . पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने Saturday को कर्तव्य पर तैनात रहते हुए शहीद हुए एएसआई जोगा सिंह को श्रद्धांजलि दी. डीजीपी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी पोस्ट में बताया गया कि Police महानिदेशक ने बटाला Police के शहीद एएसआई जोगा सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की.

पोस्ट में लिखा, “डीजीपी गौरव यादव बटाला Police के शहीद एएसआई जोगा सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.”

उन्होंने कहा कि एएसआई जोगा सिंह ने कर्तव्य निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. प्रशासन ने उनके साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब Police की सर्वोच्च परंपराओं को चरितार्थ किया. उनके बलिदान को हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा.

डीजीपी ने परिवार को आश्वासन दिया कि पंजाब Police इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. परिवार को हर तरह की सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा. साथ ही, इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही कानून के कटघरे में लाया जाएगा.

पंजाब Police ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपने जवानों पर हुए किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शहीद एएसआई जोगा सिंह की मौत के मामले में जांच चल रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

शहीद जोगा सिंह पंजाब Police में लंबे समय से सेवा दे रहे थे. उनकी शहादत ने पूरे Police महकमे को झकझोर दिया है. Police अधिकारियों और जवानों ने शहीद की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की.

प्रशासन ने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता, नौकरी और अन्य सरकारी लाभ उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है. शहीद की पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो.

एससीएच/पीएम