पंजाब सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल को जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने लिए लिखा पत्र

चंडीगढ़, 8 अगस्त . पंजाब के Chief Minister भगवंत सिंह मान ने Governor गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की अपील की है. Chief Minister ने मानवीय आधार पर यह अनुरोध करते हुए कहा कि हवारा की वृद्ध मां की तबीयत लगातार खराब चल रही है और उनकी देखभाल के लिए पैरोल दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए.

Chief Minister ने अपने पत्र में कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि जगतार सिंह हवारा की मां अधिक आयु होने के कारण उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है.

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं Haryana हाई कोर्ट से पैरोल की मांग की थी. Chief Minister के अनुसार, हाई कोर्ट ने भी उनकी पैरोल याचिका पर विचार करने के निर्देश दिए हैं.

भगवंत मान ने Governor से अनुरोध किया कि मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए और उनकी मां की खराब स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर हवारा को जल्द से जल्द 10 दिनों की पैरोल प्रदान की जाए.

आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भी सीएम मान के इस पत्र का समर्थन किया है और Governor से सहमति देने की उम्मीद जताई है.

मलविंदर सिंह कंग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं Chief Minister भगवंत मान की उस अपील का पूरे दिल से समर्थन करता हूं जिसमें भाई जगतार सिंह हवारा के लिए 10 दिन की पैरोल मांगी गई है, ताकि वे अपनी बीमार और बुजुर्ग मां के साथ रह सकें, जिनकी सेहत बिगड़ रही है. यह राजनीति का सवाल नहीं है, बल्कि संवेदना, सम्मान और मां-बेटे के रिश्ते की पवित्रता का सवाल है.

उन्होंने आगे लिखा कि मैं व्यक्तिगत रूप से हवारा की मां से मिला हूं और बेटे से लंबे समय तक अलग रहने के कारण एक बुजुर्ग मां की खामोश पीड़ा को देखा है. हालात चाहे जो भी हों, इंसानी दुख को सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए.

आप सांसद ने आगे कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि पंजाब के Governor इस अपील पर उसी मानवीय भावना के साथ विचार करेंगे, जिस भावना से यह अपील की गई है. इंसानियत के मामलों में संवेदना को ही प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

एएमटी/डीकेपी