पंजाब: अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सीमा पार आतंकी साजिश का भंडाफोड़

अमृतसर, 15 जुलाई . अमृतसर Police ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है. Police ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

Police का कहना है कि यह कार्रवाई पंजाब में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश को समय रहते विफल करने की दिशा में बड़ी सफलता है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से Pakistan स्थित आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था.

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी को Police प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर प्रदेश में दहशत फैलाने तथा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के निर्देश दिए जा रहे थे.

Police अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे आतंकी नेटवर्क, उसके स्थानीय संपर्कों और सीमा पार बैठे हैंडलरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जा सके.

इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तथा उनके सहयोगियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

पंजाब Police ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी मॉड्यूल और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. Police ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और आम लोगों की जान-माल की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आतंकी या राष्ट्र विरोधी गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

फिलहाल जांच एजेंसियां आरोपी के डिजिटल उपकरणों, social media संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही हैं, ताकि इस साजिश से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. पंजाब Police ने भरोसा दिलाया है कि मामले में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एसडी/डीएससी