
दौंड, 13 जून . पुणे जिले स्थित दौंड इलाके की यवत Police ने चौफुला इलाके में अवैध देशी पिस्टल के सहारे एक व्यक्ति को धमकाकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को मात्र दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.
Police के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, 12 जून की शाम करीब 5 बजे दौंड तहसील के बोरीपार्थी स्थित रेणुका कला केंद्र में यह घटना हुई, जब मयूर पाटिल और पवन बर्मी नामक दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और इलाके में आतंक का माहौल बनाने की कोशिश की.
आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी के बाद पीड़ित ने स्थानीय Police थाने में शिकायत दी. पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यवत Police थाने में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की गई. Police ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे. लेकिन Police निरीक्षक संतोष तासगांवकर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक किशोर वागज की टीम ने तकनीकी विश्लेषण का सहारा लेकर दोनों आरोपियों का पता लगा लिया और मात्र दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. Police ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
दोनों आरोपियों को Saturday को दौंड न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 जून तक Police हिरासत में भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों ने Police की इस तेज कार्रवाई की सराहना की है. चौफुला इलाके में अवैध हथियारों के इस्तेमाल की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ी हैं, जिसके चलते Police अलर्ट पर है.
Police के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इससे पहले दोनों आरोपियों ने जिले में या जिले से बाहर कितने लोगों को धमकाया है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content