पुणे रेप और हत्या मामला: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की घटना की निंदा, बोले- आरोपी को जल्द हो फांसी

New Delhi/पुणे, 3 मई . Union Minister मुरलीधर मोहोल ने पुणे के नसरापुर में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को मृत्युदंड की मांग की है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस अपराध के लिए एकमात्र उचित दंड मृत्युदंड ही है.

Union Minister मुरलीधर मोहोल ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नसरापुर में हुई इस अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित घटना से मन बेहद व्यथित है. यह घटना, जो मानवता को शर्मसार करती है, अत्यंत आक्रोशपूर्ण है. मैं इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा हूं.”

उन्होंने आगे लिखा, “इस अपराध के लिए एकमात्र उचित दंड मृत्युदंड ही है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि आरोपी को वास्तव में मृत्युदंड मिले, मैं बीते दिन से ही Chief Minister और वरिष्ठ Police अधिकारियों के साथ-साथ पीड़ित परिवार के करीबी सहयोगियों के भी निरंतर संपर्क में हूं.”

मुरलीधर मोहोल ने पोस्ट किया, “इस घटना की प्रकृति निस्संदेह अत्यंत घिनौनी है. समाज में ऐसी विकृतियों को शुरुआत में ही निर्ममतापूर्वक कुचल देना अत्यंत आवश्यक है. जब तक इस दरिंदे को यथाशीघ्र फांसी के फंदे तक नहीं पहुंचा दिया जाता, तब तक हम किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटेंगे.”

Union Minister ने यह भी कहा कि स्वयं दो बेटियों का पिता होने के नाते वे इस परिवार के दुख को अपना ही दुख मानते हैं. इसी गहरी सहानुभूति और दृढ़ संकल्प के साथ वे इस मामले को इसके तार्किक और न्यायसंगत अंजाम तक पहुंचाएंगे.

बता दें कि पुणे के नसरापुर में एक लगभग चार साल की बच्ची का 65 साल के व्यक्ति ने यौन शोषण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. यह मामला तब सामने आया, जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई और उसके परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. ढूंढने के दौरान ही बच्ची की क्षत-विक्षत और खून से लथपथ लाश मिली. इलाके के cctv फुटेज में कथित तौर पर आरोपी बुजुर्ग उस छोटी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखा, जिससे Police को उसकी पहचान करने और उसे हिरासत में लेने में मदद मिली.

प्रदेशभर के लोग रेप और हत्या की इस घटना से आक्रोशित हैं. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी इस जघन्य घटना की निंदा की.

डीसीएच/