
पुणे, 20 मई . Maharashtra के पुणे में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है. यहां के सिंहगढ़ रोड क्षेत्र स्थित निंबजनगर के ऋद्धि सिद्धि अपार्टमेंट में खेलते समय लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम शिवांश शैलेश धूत की दर्दनाक मौत हो गई. यह हृदयविदारक घटना Monday रात करीब साढ़े दस बजे हुई.
सिंहगढ़ Police स्टेशन के वरिष्ठ Police निरीक्षक विनय पाटणकर ने से बात करते हुए कहा कि Monday रात करीब 10:30 बजे शिवांश शैलेश धूत (उम्र 7 वर्ष) लिफ्ट के दोनों दरवाजों के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में सिंहगढ़ रोड Police ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. प्राथमिक जांच में लिफ्ट में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी सामने नहीं आई है. मामले की आगे जांच जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही Police को सूचना दी गई. इसके बाद अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इस दर्दनाक घटना के बाद परिसर में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार घटना के समय शिवांश सोसायटी परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. खेलते-खेलते वह लिफ्ट के भीतर चला गया और उसने गलती से लिफ्ट का बटन दबा दिया और यह भायनक हादसा हो गया. इसके बाद जब काफी समय तक शिवांश नजर नहीं आया को परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान शिवांश लिफ्ट के दोनों दरवाजों के बीच बुरी तरह से फंसा हुआ मिला. जब परिवार और सोसायटी के लोगों ने यह मंजर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई.
घटना की सूचना तुरंत Police कंट्रोल रूम को दी गई. मौके पर पहुंची Police ने लोगों की सहायता से बच्चे के शव को लिफ्ट से बाहर निकाला. हालांकि शुरुआती जांच में Police को कोई साजिश या अन्य कारणों की पुष्टि नहीं हुई है. खबर है कि लिफ्ट का मेंटेनेंस सोसायटी मैनेजमेंट की तरफ से ही किया जाता है.
–
एमएस/
Skip to content