पुणे : अवैध शराब विक्रेता राहुल क्षीरसागर की भी जहरीली शराब पीने से मौत

पुणे, 30 मई . Maharashtra के पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ गया है. इस पूरे मामले में अवैध शराब विक्रेता राहुल क्षीरसागर की भी जहरीली शराब पीने से मौत होने की जानकारी सामने आई है. 13 मई को राहुल क्षीरसागर के खिलाफ शराब बिक्री के संबंध में हडपसर Police स्टेशन में मामला भी दर्ज किया गया था.

पुणे के हडपसर इलाके के पांढरे माला क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब पीने के कुछ ही देर बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. लोगों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

इस मामले में पुणे Police प्रशासन ने हडपसर Police स्टेशन से जुड़े तीन Police अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित किए गए अधिकारियों में वरिष्ठ Police निरीक्षक संजय मोगले, सहायक Police निरीक्षक हसीना सिकलगार और Police उपनिरीक्षक हसन मुलाणी शामिल हैं. तीनों अधिकारी हडपसर Police स्टेशन और उससे जुड़े अपराध जांच तंत्र में कार्यरत थे.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अवैध रूप से जहरीली देसी शराब तैयार की और उसमें विषैले रसायन मिलाकर उसका परिवहन एवं वितरण किया. आरोपियों को यह जानकारी थी कि इस शराब के सेवन से लोगों की जान जा सकती है. इसके बावजूद वे सुनियोजित तरीके से जहरीली शराब बेचकर कई लोगों की मौत का कारण बने. आदेश में कहा गया है कि संबंधित Police अधिकारियों की लापरवाही और निगरानी में गंभीर कमी के कारण यह घटना घटी.

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. Chief Minister ने पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ के Police आयुक्तों को मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. दोनों शहरों की Police को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आबकारी विभाग को भी जांच में शामिल किया गया है. अधिकारियों द्वारा मौतों के सही कारणों का पता लगाने का काम जारी है.

सांसद श्रीरंग बारणे ने कहा कि जानकारी सामने आई है कि शराब में मिलावट की गई थी. मैंने अधिकारियों से बातचीत की है और इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की बात कही है. इसके साथ, इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सस्ती शराब के चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में न डालें.

ओपी/एबीएम