मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली देश की तस्वीर : संजय निरुपम

Mumbai , 10 जून . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने Prime Minister Narendra Modi के लगातार 12 वर्ष से अधिक समय तक देश का नेतृत्व करने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश के पहले Prime Minister जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. नेहरू ने Prime Minister के रूप में 4,398 दिनों का कार्यकाल पूरा किया था और लंबे समय तक यह एक अनूठा कीर्तिमान बना रहा. अब Prime Minister मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक देश का नेतृत्व कर नया रिकॉर्ड बना दिया है.

निरुपम ने कहा कि मोदी Government में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है. गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए अनेक योजनाएं बनाई गईं, जिनका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देता है. देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास की तस्वीर स्पष्ट रूप से सामने आ रही है. सड़कों, रेल, हवाई अड्डों और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से India तेजी से आधुनिक अवसंरचना की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान ने देश की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है. डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सेवाओं और तकनीकी नवाचारों ने India को नई पहचान दी है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुए प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय India रक्षा उपकरणों का बड़ा आयातक देश था, लेकिन आज रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहा है. इससे न केवल देश की सामरिक क्षमता मजबूत हुई है, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और उद्योग के नए अवसर भी पैदा हुए हैं.

निरुपम ने कहा कि यदि किसी नेता को देश की जनता लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपती है, तो यह उसके कार्यों और जनविश्वास का प्रमाण होता है. Prime Minister मोदी को मिली लगातार Political सफलता उनके कामकाज और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता का परिणाम है. जहां एक ओर विपक्षी इंडिया गठबंधन लगातार कमजोर होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एनडीए का विस्तार और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. उनका कहना है कि विपक्षी दलों के बीच मतभेद और नेतृत्व को लेकर असहमति दिखाई देती है, जबकि एनडीए के सभी घटक दल विकास के साझा एजेंडे पर एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एनडीए के नेताओं की जनता से निरंतर जुड़ाव और सेवा भावना के कारण ही उन्हें बार-बार जनसमर्थन प्राप्त होता है. विकसित India 2047 का लक्ष्य एनडीए की प्राथमिकता है और इसी दिशा में सभी सहयोगी दल मिलकर कार्य कर रहे हैं.

Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के मामले पर भी निरुपम ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश की सत्ता में रही है, ऐसे में यदि वह राज्यसभा चुनाव के नामांकन से संबंधित मूलभूत नियमों का पालन नहीं कर पाती, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को अपनी आय, संपत्ति और यदि कोई आपराधिक मामला लंबित हो तो उसका पूरा विवरण शपथपत्र में देना होता है.

निरुपम ने आरोप लगाया कि उम्मीदवार द्वारा आवश्यक जानकारी छिपाई गई, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है. उनके अनुसार, यदि नामांकन पत्र में आवश्यक तथ्यों का सही खुलासा नहीं किया गया हो तो नामांकन रद्द किया जाना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में रिटर्निंग अधिकारी को निर्णय लेने का पूरा अधिकार प्राप्त है और उनके द्वारा लिया गया निर्णय नियमों के तहत किया गया है.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान का समर्थन करते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश कोई धर्मशाला नहीं है, जहां लव जिहाद और लैंड जिहाद करने वालों को शरण दी जाए, निरुपम ने कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे देश का विषय है. उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि देश में जबरन धर्मांतरण और जनसंख्या संतुलन को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास पर रोक लगनी चाहिए. लव जिहाद और लैंड जिहाद के नाम पर कुछ तत्व समाज में असंतुलन पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे मामलों की जांच और कार्रवाई आवश्यक है ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन बनाए रखा जा सके.

पीआईएम/एबीएम