पश्चिम बंगाल और असम में जनता का भरोसा उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है: धर्मेंद्र प्रधान

New Delhi, 4 मई . Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने विधान चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी के मजबूत प्रदर्शन और जनसमर्थन पर प्रकाश डाला. Union Minister ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “मैं सभी पांच राज्यों के मतदाताओं को हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त करता हूं. अपना वोट डालकर उन्होंने अपनी पसंद व्यक्त की है और अपनी पसंदीदा Governmentें चुनी हैं. यही लोकतंत्र का सार और हमारी संवैधानिक व्यवस्था का मूल सिद्धांत है.”

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं इसे उपलब्धि नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी मानता हूं. लोकतंत्र में जब लोग बार-बार अपना विश्वास जताते हैं तो वह पार्टी पर भरोसा करते हुए जिम्मेदारी देते हैं. आज 22 से अधिक राज्यों में एनडीए और भाजपा की Governmentें हैं. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में लगातार तीन कार्यकालों से हम राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं.”

Chief Minister ममता बनर्जी के बयान पर Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “यह हताशा और हार की भाषा है. अगर ममता बनर्जी को नैतिकता और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास है तो उन्हें हार को शालीनता से स्वीकार कर लेना चाहिए. जनता उन्हें पहले ही नकार चुकी है.”

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा, “आज भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार कहा था, “बादल छटेंगे, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा. आज पूरे देश में कमल खिल रहा है. पश्चिम बंगाल में पहली बार हमारी Government बनने जा रही है. सचमुच, यह जीत Prime Minister Narendra Modi और लोकतंत्र की है.”

BJP MP कमलजीत सहरावत ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत अचानक नहीं हुई है. पिछले 15 वर्षों में लोगों ने ममता बनर्जी के बढ़ते निरंकुश व्यवहार को देखा है. जिस तरह ममता ने एक मेडिकल छात्रा से जुड़े मामले में First Information Report तक दर्ज नहीं होने दी, उससे वहां की महिलाओं और युवाओं में आक्रोश फैल गया. ऐसे कई मुद्दों को लेकर पश्चिम बंगाल की जनता नाराज थी और Prime Minister मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए भाजपा को मतदान किया है.”

ओपी/डीकेपी