
धार, 20 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले और बाद के India में बड़ा स्पष्ट अंतर नजर आता है. वर्तमान दौर में युवाओं को रोजगार देना सबसे बड़ी जरूरत है.
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित 2 आधुनिक औद्योगिक इकाइयों के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश आज विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर में प्रवेश वर्तमान दौर में कर रहा है. वर्ष 2014 के पहले के India और उसके बाद के India में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है. आज India का नवीन स्वरूप पूरी दुनिया के सामने उभरकर आया है. Madhya Pradesh भी इसी विकास यात्रा में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है.
Chief Minister यादव ने Madhya Pradesh के सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी पीथमपुर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में 850 करोड़ रुपये निवेश की प्रताप ग्रुप की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों कॉर्सिस इंडस्ट्रीज एवं वोल्टर्स टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया. इन इकाइयों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे.
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशेष रूप से मौजूद थे. Chief Minister यादव ने कहा कि आज से शुरू हुई दोनों इकाइयां उच्च तकनीक आधारित विनिर्माण एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को और मजबूत करेंगी.
उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना सबसे बड़ी आवश्यकता है. India दुनिया का सबसे युवा देश है और Madhya Pradesh भी युवा शक्ति से समृद्ध है. युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है.
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीथमपुर में बैटरी स्टोरेज प्लांट और ऑप्टिकल फाइबर केबल के बैकवर्ड इंटीग्रेशन के तहत कोर निर्माण इकाई का शुभारंभ Madhya Pradesh के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. दोनों इकाइयों में लगभग 850 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. ये इकाइयां केवल 2 कारखानों का उद्घाटन नहीं, बल्कि India के तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य और आत्मनिर्भर India के संकल्प का प्रतीक हैं.
शेखावत ने कहा कि बैटरी स्टोरेज प्लांट देश की बढ़ती ग्रीन एनर्जी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जबकि ऑप्टिकल फाइबर इकाई डिजिटल कनेक्टिविटी और संचार अधोसंरचना को मजबूती देगी. ऊर्जा भंडारण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और पीथमपुर की यह इकाई निर्बाध विद्युत आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
–
एसएनपी/एएसएच
Skip to content