
New Delhi, 21 जुलाई . जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के Monday को संसद मार्च में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली Police ने लाठीचार्ज किया था. इसके विरोध में Tuesday को Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने Prime Minister आवास के पास धरना दिया. विपक्षी सांसदों के इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई.
बताया जाता है कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की.
पीएम आवास के पास हो रहे विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सांसद मौजूद थे.
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने जमीन पर बैठकर Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में Police बल तैनात रहा.
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा, “हमने Lok Sabha अध्यक्ष से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी. Lok Sabha अध्यक्ष ने कहा कि इस पर चर्चा कराने के लिए उन्हें Government से अनुमति लेनी होगी. यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है. Prime Minister ने अब तक उनसे माफी तक नहीं मांगी है. देश के युवा ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. Prime Minister इस पर मौन क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर हो रहे इस दमन को तत्काल रोकना चाहिए.”
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने से बातचीत में कहा, “हम यहां छात्रों पर हुए अत्याचार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में आए हैं. हम उन छात्रों के समर्थन में भी यहां आए हैं, जो अस्पतालों में भर्ती हैं और जिनके माता-पिता बहुत परेशान हैं. हम उनके समर्थन में पीएम आवास के पास बैठे हैं.”
कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा, “दिल्ली में छात्रों के साथ जैसा व्यवहार किया गया, उसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संसद में आवाज उठाना चाह रहे थे. लेकिन, हमारे नेताओं को सदन में अपनी बात रखने नहीं दिया गया. Prime Minister न खुद सदन में आते हैं और न ही विपक्ष की बात सुनते हैं. ऐसे में हमने Prime Minister आवास के बाहर धरना दिया है. उन्हें जवाब देना ही होगा.”
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content