
रोम, 10 अगस्त . Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में Pakistanी बलों की ओर से निर्दोष नागरिकों की हत्या का विरोध इटली तक देखने को मिल रहा है. इस विरोध के चलते इटली के बोलोन्या शहर में कश्मीरी प्रवासी समुदाय के हजारों लोगों ने विरोध मार्च निकाला. यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में तनाव और अशांति लगातार बढ़ रही है.
प्रदर्शनकारियों ने Pakistanी बलों के खिलाफ नारे लगाए और जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के प्रति अपना समर्थन जताया.
Monday को जेएएसी ने social media मंच ‘एक्स’ पर कहा कि इटली में कश्मीरियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह Pakistanी बलों की ओर से निहत्थे नागरिकों के कथित ‘नरसंहार’ के खिलाफ आवाज उठाए.
जेएएसी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी केवल अपने बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे हैं.
यह विरोध मार्च ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया के कई देशों में कश्मीरी प्रवासी समुदाय की ओर से प्रदर्शन किए जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीओके में Pakistanी प्रशासन शांतिपूर्ण लोगों पर कठोर कार्रवाई कर रहा है और उन्होंने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है.
इस बीच, पीओके स्थित मानवाधिकार दस्तावेजीकरण और निगरानी संस्था जम्मू कश्मीर ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वेटरी (जेकेएचआरओ) के अनुसार, पांच जून से पांच अगस्त के बीच क्षेत्र में बढ़ती अशांति के दौरान 93 नागरिकों की मौत दर्ज की गई.
पिछले सप्ताह, यूनाइटेड किंगडम के ब्रैडफोर्ड शहर में स्थित Pakistanी वाणिज्य दूतावास के बाहर भी कश्मीरी प्रवासी समुदाय के कई लोगों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने पीओके में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ Pakistanी बलों की कथित कार्रवाई की निंदा की.
इन प्रदर्शनकारियों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. उन्होंने जेएएसी के समर्थन में आवाज उठाई और क्षेत्र में Pakistanी सुरक्षा बलों के अभियानों को समाप्त करने की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने तख्तियां उठा रखी थीं, जिन पर लिखा था, ‘Pakistan बर्बरता बंद करो’, ‘Pakistan रावलकोट में कश्मीरियों की हत्या बंद करो’ और ‘हम अवामी एक्शन कमेटी के साथ हैं.’ प्रदर्शनकारियों ने Pakistanी बलों के खिलाफ नारे भी लगाए.
हाल ही में, ब्रिटेन के कई सांसदों ने भी पीओके में नागरिकों के खिलाफ कथित कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई है, क्योंकि क्षेत्र में अशांति लगातार बढ़ रही है.
ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद लियाम बर्न ने कहा कि पीओके में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित तौर पर असली गोलियों के इस्तेमाल की खबरें ‘बेहद चिंताजनक’ हैं.
वहीं, ब्रिटिश सांसद अदनान हुसैन ने पीओके में नागरिकों की मौत को ‘दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी’ बताया. उन्होंने कहा कि यदि Pakistanी अधिकारियों द्वारा अत्यधिक या गैरकानूनी बल का इस्तेमाल किया गया है, तो इसकी पूरी, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच होनी चाहिए.
–
एवाई/एएस
Skip to content