वंदे मातरम का विरोध शहीदों का अपमान, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही: गिरिराज सिंह

Mumbai , 22 अगस्त . Union Minister गिरिराज सिंह ने Saturday को वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के रुख पर तीखा हमला बोला. Mumbai पहुंचने पर उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने मुस्लिम वोट बैंक के सामने झुककर वंदे मातरम को लेकर अपना रुख तय किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस की असलियत को जनता के सामने रखेंगे.

गिरिराज सिंह ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध India की आत्मा, स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की लेखनी का अपमान है. उन्होंने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi ने वंदे मातरम को जोड़ने का काम किया है. साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मीडिया में बने रहने के लिए वंदे मातरम के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं.

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के पुराने रुख का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण 1937 में जवाहरलाल नेहरू ने मोहम्मद अली जिन्ना के सामने झुककर वंदे मातरम को लेकर समझौता किया था. आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मुस्लिम वोट बैंक के सामने झुककर ऐसा ही कदम उठा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर संविधान की भावना की अवहेलना करने और देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ संवाद और कांग्रेस की जेन-जी आउटरीच को लेकर भी गिरिराज सिंह ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जबरदस्ती जेन-जी का नाम इसमें घसीट रही है. गिरिराज सिंह ने दावा किया कि युवा Prime Minister Narendra Modi के आवास पर भी गए थे और इसे लेकर कांग्रेस को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है. कांग्रेस जेन-जी को कोई बड़ा Political मुद्दा नहीं बना पाएगी.

राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा से सवाल करती है, लेकिन राहुल गांधी के बयानों पर भी चर्चा होनी चाहिए. राहुल गांधी प्रयागराज और अन्य स्थानों पर छात्रों से मिलने की बात करते हैं, लेकिन उनके बयानों में देश की उपलब्धियों की चर्चा कम और भ्रम फैलाने के आरोप अधिक दिखाई देते हैं. राहुल गांधी की राजनीति देश को बांटने और लोगों को Government के खिलाफ भड़काने पर केंद्रित है, और ऐसी सोच देशहित में नहीं है.

गिरिराज सिंह ने अपने नवी Mumbai दौरे के दौरान टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र और Maharashtra Government टेक्सटाइल क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं. फाउंडेशन और कम्युनिटी सर्विस सेंटरों के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि Maharashtra Government और केंद्र Government को स्थानीय स्तर पर बनने वाले उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देनी चाहिए. बैठकों में इस्तेमाल होने वाली फाइलें भी स्थानीय स्तर पर तैयार हो रही हैं और इन्हें सरकारी विभागों के साथ आम लोगों को भी प्राथमिकता के आधार पर खरीदना चाहिए. मशीनें लगने के बाद रिसाइक्लिंग के क्षेत्र में नई क्रांति आने की उम्मीद है.

/डीकेपी