
New Delhi, 23 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद अली और उनकी प्रॉस्पेरिटी पार्टी को देश के संसदीय चुनावों में बड़ी जीत के लिए बधाई दी.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मेरे मित्र Prime Minister अबी अहमद अली और प्रॉस्पेरिटी पार्टी को इथियोपिया के संसदीय चुनावों में शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई.”
उन्होंने कहा, “India इथियोपिया के साथ अपने ऐतिहासिक, बहुआयामी और गहरे रिश्तों को बहुत महत्व देता है. मुझे पिछले साल इथियोपिया की अपनी यात्रा याद है और मैं दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और लोगों के बीच दोस्ती के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं.”
पीएम मोदी का यह बधाई संदेश तब आया जब इथियोपिया के नेशनल इलेक्शन बोर्ड (एनईबीई) ने Sunday को घोषणा की कि सत्तारूढ़ प्रॉस्पेरिटी पार्टी (पीपी) ने देश के सातवें आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही पार्टी के लिए नई Government बनाने का रास्ता साफ हो गया है.
अदीस अबाबा में चुनाव के आधिकारिक नतीजे जारी करते हुए एनईबीई ने बताया कि एक जून को हुए आम चुनाव में हाउस ऑफ पीपल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की 486 सीटों में से 438 सीटों पर जीत हासिल की.
इथियोपिया के संविधान के अनुसार, जिस Political दल या गठबंधन को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलता है, वही Government बनाता है और Prime Minister को नामित करता है.
पीएम मोदी ने पिछले दिसंबर में इथियोपिया का दौरा किया था, जिससे India और इथियोपिया के रिश्तों को नई मजबूती मिली.
अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि India डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, खनन, महत्वपूर्ण खनिजों, स्वच्छ ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है.
दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, नई तकनीक, शिक्षा और क्षमता विकास जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की.
Prime Minister मोदी ने बताया कि भारतीय कंपनियों ने इथियोपिया की अर्थव्यवस्था में पांच अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. यह निवेश खासकर मैन्युफैक्चरिंग और फार्मास्यूटिकल्स जैसे जरूरी क्षेत्रों में हुआ, जिससे वहां 75,000 से ज्यादा स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है.
पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया था. यह सम्मान उन्हें उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान दिया गया था.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content