
Mumbai , 10 जून . शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी Government के 12 वर्ष पूरे होने, कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयानों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इन मुद्दों पर केंद्र Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने केवल देश की जनता को गुमराह करके अपना कार्यकाल पूरा किए हैं.
Prime Minister Narendra Modi के India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister बनने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister ने अपने पहले दो कार्यकाल में पूर्ण बहुमत के साथ Government चलाई और वर्तमान में वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के समर्थन से तीसरे कार्यकाल में देश का नेतृत्व कर रहे हैं.
वहीं, कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में उन्होंने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. चतुर्वेदी ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा दी गई वजहों से ऐसा प्रतीत होता है कि निर्णय Political कारणों से प्रभावित हो सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इतनी अनुभवी नेता होने के बावजूद नामांकन प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियों पर पर्याप्त ध्यान क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग इस मामले की गंभीरता से जांच करेगा और कांग्रेस इस फैसले को अदालत में चुनौती देगी.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उनका दूसरा कार्यकाल चल रहा है और राज्य की जनता विकास तथा रोजगार जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार धार्मिक और सांप्रदायिक मुद्दों को उठाने के बजाय Government को जनता से किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए.
बता दें कि उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Lucknow में आयोजित एक कार्यक्रम में बयान दिया है कि जिन लोगों की India के प्रति आस्था या निष्ठा नहीं है और जो यहां की संस्कृति का सम्मान नहीं करते, उनके लिए India की धरती ‘धर्मशाला’ नहीं हो सकती.
इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस में संभावित विलय की चर्चाओं पर भी उन्होंने टिप्पणी की. चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह की कई खबरें अपुष्ट सूत्रों के आधार पर सामने आती हैं, और इनमें से अनेक स्रोत भाजपा या Government से जुड़े बताए जाते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच भविष्य की रणनीति और सहयोग को लेकर चर्चा जारी रहेगी, और इंडिया अलायंस के अंदर सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा.
–
डीकेपी
Skip to content