
New Delhi, 13 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में बदलने के लिए देशभर में भाजपा की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चलाया जा रहा है. इसे लेकर कांग्रेस नेता और कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने निशाना साधा है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “भाजपा को अपना ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन आरएसएस हेडक्वार्टर से शुरू करना चाहिए.
प्रियांक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “आजादी के बाद पांच दशकों से ज्यादा समय तक आरएसएस ने अपने नागपुर हेडक्वार्टर पर India का राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया. तिरंगा आधिकारिक तौर पर 2002 में ही फहराया गया था. हर भारतीय को देशभक्ति का पाठ पढ़ाने से पहले शायद भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उसकी वैचारिक मूल संस्था ने तिरंगे के बजाय भगवा ध्वज को क्यों चुना और इतने लंबे समय तक उसके अपने हेडक्वार्टर से राष्ट्रीय ध्वज क्यों नदारद रहा?”
प्रियांक खड़गे ने सवाल करते हुए लिखा, “एक सीधा सा सवाल अब भी बाकी है कि आपने आरएसएस के कितने ऐसे रूट मार्च देखे हैं जिनमें स्वयंसेवक पूरी यूनिफॉर्म में गर्व के साथ भारतीय तिरंगा लेकर मार्च करते हैं? एक भी नहीं. और ये लोग हर किसी को ‘देशभक्त’ होने का सर्टिफिकेट बांटते फिरते हैं.
बता दें कि दिल्ली भाजपा की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “हर घर तिरंगा अभियान के तहत आइए, स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति के उत्सव में बदलें. अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं. तिरंगे के साथ अपनी फोटो/सेल्फी लें और ‘हर घर तिरंगा’ के साथ social media पर साझा करें.”
भाजपा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “डल झील, शिकारे, तिरंगा और पूरे रोंगटे खड़े हो गए! कश्मीर की खूबसूरती के बीच, शान से लहरता तिरंगा…यही है नए कश्मीर की नई पहचान! यहां सुकून है, विकास है और हर दिल में देश के लिए गर्व है. ये सिर्फ एक नजारा नहीं…नए कश्मीर की एनर्जी है!”
–
एसडी/पीएम
Skip to content