‘टॉलीवुड के प्रिंस’ महेश बाबू मनाएंगे 51वां जन्मदिन, कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया

हैदराबाद, 8 अगस्त . टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले Actor महेश बाबू Sunday को 51वां जन्मदिन मनाएंगे. उनका जन्म 9 अगस्त, 1975 को चेन्नई में हुआ था. फैंस धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाने को बेताब हैं.

उन्होंने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की है. महेश बाबू ने बचपन से ही अभिनय करना शुरू कर दिया था, लेकिन कुछ वक्त कर ब्रेक लेकर उन्होंने पढ़ाई पूरी की. वर्ष 1999 में उन्होंने लीड एक्टर को तौर पर फिल्म ‘राजा कुमारुदु’ से अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने 2 दशक के लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है.

एक Actor के तौर पर महेश बाबू काफी फैंस के दिलों में राज करते हैं. एक्टर के अलावा वे फिल्म निर्माता भी हैं. फैंस उनको ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ कहते हैं. उन्होंने कभी रीमेक फिल्मों में काम नहीं किया है. उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है. उनको फैमिली मैन के नाम से भी जाना जाता है.

Actor महेश बाबू अपनी कमाई का 30 प्रतिशत दान में देते हैं. यह कारण है कि वे कई विज्ञापन करते हुए दिखते हैं. वे इकलौते ऐसे Actor हैं, जिनका स्टैच्यू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा है. उनकी फैन फॉलोइंग इस कदर है कि social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दक्षिण भारतीय सितारे हैं.

Actor महेश बाबू ने Actress नम्रता शिरोडकर से वर्ष 2005 में शादी की थी. नम्रता से उनकी मुलाकात वर्ष 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर हुई थी. शादी के बाद नम्रता ने अभिनय की दुनिया को छोड़ दिया था. वे हैदराबाद में परिवार के साथ रहती हैं और महेश बाबू का काम संभालती हैं.

एसडी/