राष्ट्रपति के गृह जिला मयूरभंज का दौरा बेहद खास: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्‍ली, 19 जून . Prime Minister Narendra Modi 20 जून को Odisha का दौरा करेंगे. President द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरे में Prime Minister के साथ रहेंगी. यह राज्य के लिए एक दुर्लभ और महत्वपूर्ण अवसर है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं 20 जून को Odisha के मयूरभंज में रहूंगा. यह दौरा इसलिए भी खास होगा क्योंकि President इस कार्यक्रम में शामिल होंगी. मयूरभंज President द्रौपदी मुर्मू का गृह जिला भी है. President और मैं पहाड़पुर गांव में होंगे, जिसके बाद हम Odisha Government के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान 47,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का या तो उद्घाटन किया जाएगा या फिर उनकी आधारशिला रखी जाएगी.

सुबह लगभग 11:15 बजे President और Prime Minister मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव का दौरा करेंगे. वे संथाली जहेरा और हो जहेरा के पवित्र उपवनों, कौशल केंद्र और पहाड़पुर स्कूल में पूजा-अर्चना करेंगे. इस यात्रा के दौरान जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक अवसरों को मजबूत करने, कौशल विकास और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला जाएगा.

दोपहर करीब 1 बजे, President और Prime Minister मयूरभंज जिले के रायरांगपुर में Odisha Government के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. कार्यक्रम का विषय है ‘विकास धारा, Odisha सारा’. इस कार्यक्रम के दौरान 47,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. Prime Minister इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे.

इस कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, औद्योगिक अवसंरचना, सड़क संपर्क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित प्रमुख क्षेत्रों में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इन परियोजनाओं से Odisha भर में अवसंरचना को मजबूती मिलेगी, संपर्क में सुधार होगा, ऊर्जा सुरक्षा बढ़ेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे. Prime Minister के समावेशी और समग्र विकास के दृष्टिकोण को दर्शाते हुए, ये पहलें जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और गति प्रदान करेंगी और विकास के लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचाएंगी.

जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन की चरण-II विस्तार परियोजना शामिल हैं, जिसमें 660 मेगावाट की दो इकाइयां होंगी. ये परियोजनाएं Odisha में ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी. इसके अलावा, झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में India कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी. इससे घरेलू कोयला संसाधनों के स्वच्छ उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में नए औद्योगिक और रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

जिन अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें भुवनेश्वर में 300 टीपीडी क्षमता वाला स्रोत-पृथक नगरपालिका ठोस अपशिष्ट आधारित संपीड़ित बायोगैस संयंत्र, कटक और भुवनेश्वर को सीधा जोड़ने वाला काठाजोड़ी नदी पर पुल, बौध जिले में ढालपुर-हरभंगा सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, नुआपड़ा से घाटीपाड़ा तक एनएच-353 के एक खंड का चार लेन का निर्माण, कुसुमदिही मेगालिफ्ट सिंचाई परियोजना, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और रायरांगपुर में इंडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स शामिल हैं.

बौध में 300 बिस्तरों वाले जिला मुख्यालय अस्पताल भवन का उद्घाटन किया जाएगा, साथ ही Odisha के विभिन्न जिलों में 24 अटल बस स्टैंड और नौ स्वचालित परीक्षण केंद्रों का भी उद्घाटन होगा. इन परियोजनाओं से राज्य में स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है. उद्घाटन की जाने वाली अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में एनएच-57 पर नयागढ़ टाउन बाईपास, कुसुमी स्मार्ट सिंचाई परियोजना का भूमिगत पाइपलाइन घटक, जाखपुरा-जाजपुर क्योंझर रोड-बैतरानी रोड मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, हिंदोल रोड-मेरामंडली मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना, रायरांगपुर में खेल परिसर और जनजातीय अनुसंधान केंद्र आदि शामिल हैं.

एएसएच/डीकेपी