प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण : नीतीश कुमार

New Delhi, 10 जून . Narendra Modi Wednesday को India के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित Prime Minister बने. इस अवसर पर बिहार के पूर्व Chief Minister और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने उनकी प्रशंसा की है. उन्होंने Prime Minister के रूप में Narendra Modi की ऐतिहासिक उपलब्धि को लोकतंत्र की शक्ति का सशक्त प्रमाण बताया और कहा कि साधारण शुरुआत से उठकर सबसे ऊंचे चुने हुए पद तक पहुंचने वाले वे लाखों युवा भारतीयों, खासकर साधारण पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं.

नीतीश कुमार ने अपने एक लेख में Prime Minister मोदी को लेकर अपना नजरिया पेश किया. उन्होंने कहा कि दशकों तक यह धारणा रही कि सबसे ऊंचे पद कुछ खास लोगों या प्रभावशाली Political परिवारों में पैदा हुए लोगों के लिए ही आरक्षित हैं. Prime Minister मोदी के सफर ने इस धारणा को चुनौती दी है.

पीएम मोदी की सराहना करते हुए पूर्व Chief Minister ने कहा कि India जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी लोकतंत्र में जनता का भरोसा जीतना मुश्किल है और उसे बनाए रखना और भी कठिन. फिर भी, लगातार Political खींचतान और जनता की कड़ी नजर के बावजूद Prime Minister Narendra Modi ने लोगों का विश्वास बनाए रखा है. India के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनकर उन्होंने लोकतांत्रिक राजनीति में एक नया मानदंड स्थापित किया है.

उन्होंने कहा कि हम India के अलग-अलग हिस्सों से आते हैं, लेकिन पीएम मोदी और मैं एक ही पीढ़ी से हैं, जिसकी Political चेतना आपातकाल के दौर में आकार ग्रहण कर रही थी. हमने लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं पर हुए आघात को प्रत्यक्ष रूप से देखा और उन्हें पुनर्स्थापित करने वाले आंदोलन में भाग लिया. वह संघर्ष सिर्फ एक Political घटना नहीं थी, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जिसने सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में हमारी समझ को आकार दिया.

नीतीश कुमार ने कहा कि दशकों तक यह धारणा बनी रही कि देश के सर्वोच्च पद सिर्फ कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों या प्रभावशाली Political परिवारों में जन्मे व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं. Prime Minister मोदी की जीवन-यात्रा ने इस धारणा को चुनौती दी है. साधारण पृष्ठभूमि से उठकर देश के सर्वोच्च निर्वाचित पद तक पहुंचने वाले Prime Minister मोदी लाखों युवाओं, विशेषकर साधारण परिवारों से आने वाले युवाओं, के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं. उनकी कहानी इस विश्वास को मजबूत करती है कि एक जीवंत लोकतंत्र में दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और क्षमता जन्म व परिस्थितियों से उत्पन्न बाधाओं को पार कर सकती है. यह उपलब्धि भारतीय लोकतंत्र की शक्ति और खुलेपन का सबूत है.

इस दौरान, नीतीश कुमार ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े वर्गों, अति पिछड़े वर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए मोदी Government के निर्णयों की सराहना की. उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन पर पीएम मोदी के विशेष ध्यान के कारण एनडीए Government ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सहायता की है. शौचालय, बैंक खाते, आवास, गैस कनेक्शन, नल का जल, स्वास्थ्य बीमा और अन्य अनेक बुनियादी सुविधाएं करोड़ों लोगों तक पहुंची हैं.

नीतीश कुमार ने कहा कि कई वर्षों तक Chief Minister के रूप में कार्य करते हुए मैं जानता हूं कि यह सुनिश्चित करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है कि योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे. सिर्फ अच्छी नीयत काफी नहीं होती, प्रभावी क्रियान्वयन भी उतना ही जरूरी है. मैंने यह भी देखा है कि नीतिगत निर्णयों को वास्तविक परिणामों में बदलने के लिए लगातार निगरानी, सुधार, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और सूक्ष्म स्तर तक ध्यान देना जरूरी होता है.

पूर्व Chief Minister ने कहा कि Prime Minister मोदी की लीडरशिप इस विश्वास को और मजबूत करती है कि एक सशक्त लोकतंत्र में दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और योग्यता जन्म व परिस्थितियों से उत्पन्न हर बाधा को पार कर सकती है.

उन्होंने पीएम मोदी की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, संस्थागत सुधारों, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव व वंदे India जैसी नई ट्रेनों की शुरुआत और Gujarat के Chief Minister के तौर पर उनके सफल कार्यकाल का भी उल्लेख किया.

इसके साथ ही, नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए Prime Minister मोदी के समर्थन को सराहा. नीतीश ने कहा, “पीएम मोदी बिहार की अनोखी संस्कृति और परंपराओं का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को राज्य से मखाना, मधुबनी पेंटिंग और अन्य उत्पाद भेंट करके वैश्विक मंच पर बिहार की विरासत को पेश किया है.”

नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल की एक खास बात यह रही है कि वैश्विक मंच पर India का महत्व बढ़ा है. एक भारतीय के तौर पर मुझे गर्व होता है जब अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, तकनीक, स्वास्थ्य या सहयोग जैसे मामलों में हमारी बात का सम्मान के साथ स्वागत किया जाता है. उन्होंने कहा, “अलग-अलग देशों और समूहों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखते हुए पीएम मोदी हमेशा शांति और प्रगति के पक्ष में खड़े रहे हैं. परिणामस्वरूप, 21वीं सदी में वैश्विक विकास के एक प्रमुख चालक के रूप में दुनिया अब हमारे देश की ओर आशा से देखती है.”

डीसीएच/