
New Delhi, 16 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi 17 जुलाई को चंडीगढ़, Haryana और पंजाब का दौरा करेंगे. वह सुबह लगभग 11 बजे जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. Prime Minister लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे.
इसके बाद, Prime Minister चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे. वे इस अवसर पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
इसके बाद, पीएम मोदी जालंधर जाएंगे, जहां वह 5,470 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे.
जींद में, Prime Minister जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. India में ही डिजाइन, इंजीनियरिंग और एकीकृत की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके विकसित की गई है, जो उन्नत रेलवे इंजीनियरिंग में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है. इसके साथ ही, India उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिनके पास हाइड्रोजन-चालित ट्रेनें परिचालन में हैं.
यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलती है, जो हाइड्रोजन को बिजली में परिवर्तित करके ट्रेन को आगे बढ़ाती है. इस प्रक्रिया में केवल जल वाष्प उप-उत्पाद के रूप में उत्पन्न होता है, जिसके परिणामस्वरूप रेल संचालन के दौरान कार्बन उत्सर्जन शून्य होता है.
India की हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच हैं, जो इसे अब तक विकसित की गई सबसे लंबी हाइड्रोजन-चालित यात्री ट्रेनों में से एक बनाती है. यह 3,200 एचपी प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित है, जो इसे परिचालन में मौजूद सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-चालित ट्रेनों में से एक बनाती है.
Prime Minister Haryana में 12,470 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ-साथ राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे.
वह लगभग 9,680 करोड़ रुपए की लागत से विकसित 157.92 किलोमीटर लंबे, चार लेन वाले और पूरी तरह से सुलभ दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 से 5) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 667 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे का हिस्सा है. इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय लगभग 14 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे हो जाएगा, जबकि दिल्ली-अमृतसर की यात्रा का समय लगभग 8 घंटे से घटकर 4 घंटे हो जाएगा. इस परियोजना से एनएच-44 (जीटी रोड) पर ट्रैफिक काफी कम होने, श्री माता वैष्णो देवी के तीर्थयात्रा और पर्यटन में वृद्धि होने और कॉरिडोर के साथ औद्योगिक तथा लॉजिस्टिक्स विकास को गति मिलने की उम्मीद है.
पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-7 और राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर बने 33.81 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले, आंशिक रूप से प्रवेश-नियंत्रित अंबाला-काला अंब राजमार्ग का भी उद्घाटन करेंगे. यह राजमार्ग अंबाला शहरी क्षेत्र और काला अंब औद्योगिक क्षेत्र के बीच संपर्क को मजबूत करेगा, Haryana और Himachal Pradesh के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाएगा, पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बनाएगा और काला अंब क्षेत्र के उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक लागत को कम करेगा.
एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना जिसका उद्घाटन किया जाएगा, वह राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर स्थित 40.60 किलोमीटर लंबा जिंद-गोहाना ग्रीनफील्ड राजमार्ग है. यह नया राजमार्ग जिंद और गोहाना के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे से घटाकर मात्र 40 मिनट कर देगा, जिससे यात्रियों, माल परिवहन और कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिंद-गोहाना क्षेत्र को लाभ होगा, साथ ही रोहतक, पानीपत तथा दिल्ली-एनसीआर से कनेक्टिविटी में सुधार होगा.
Prime Minister हांसी-बरवाला ब्राउनफील्ड राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे, जिसकी लंबाई 24.27 किलोमीटर है और जिसके अंतर्गत मौजूदा सड़क को पक्के शोल्डर के साथ 2/4 लेन का बना दिया जाएगा.
पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण करेंगे. यह एक महत्वपूर्ण शहरी अवसंरचना परियोजना है, जिससे शहर के रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से चली आ रही यातायात की भीड़भाड़ की समस्या समाप्त हो जाएगी. इस परियोजना से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और रेल तथा सड़क परिवहन प्रणालियों की परिचालन दक्षता बढ़ेगी.
Prime Minister पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज, भिवानी; महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम अस्पताल, कोरियावास, नारनौल सहित प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इन संस्थानों से Haryana में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिलेगी, एमबीबीएस सीटों की संख्या में वृद्धि होगी, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की उपलब्धता में सुधार होगा और लोगों को अपने घरों के पास बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में मदद मिलेगी और इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मजबूत होगी.
पीएम मोदी क्षेत्र के सांस्कृतिक आधारभूत ढांचे को और समृद्ध करते हुए कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे. यह संग्रहालय आधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से सिख धर्म के इतिहास, सिख गुरुओं की शिक्षाओं, उनके साहस, बलिदानों और India की सभ्यता तथा संस्कृति में सिख समुदाय के अमूल्य योगदान को प्रदर्शित करेगा.
चंडीगढ़ में Prime Minister स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से संबंधित 6,600 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे.
वह चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर का उद्घाटन करेंगे.
एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं, गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं और विशेष उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए व्यापक तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है. 300 बिस्तरों और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और इससे पूरे क्षेत्र में हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा.
एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो-क्रिटिकल केयर और उन्नत निदान सुविधाओं को एक ही स्थान पर एकीकृत रूप से प्रदान करेगा. यह जटिल तंत्रिका संबंधी विकारों से पीड़ित रोगियों के लिए समय पर और विश्व स्तरीय उपचार सुनिश्चित करेगा, साथ ही न्यूरोसाइंसेज में चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को मजबूत करेगा.
पीएम मोदी चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में Prime Minister आयुष्मान India स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के अंतर्गत 150 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखेंगे. यह सुविधा आपातकालीन तैयारियों, गहन देखभाल सेवाओं और आपदा प्रतिक्रिया क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगी, साथ ही क्षेत्र के समग्र स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करेगी.
वह चंडीगढ़ में शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कुरुक्षेत्र बॉयज हॉस्टल और मेस, सेक्टर 46 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में हॉस्टल ब्लॉक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में रिसर्च स्कॉलर्स हॉस्टल का शिलान्यास शामिल है. इन सुविधाओं से शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए आवासीय सुविधाओं में सुधार होगा तथा उच्च शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण बनेगा.
Prime Minister क्षेत्र में आवाजाही को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रमुख सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वे मोहाली जिले में आईटी सिटी से कुराली तक बनने वाले 6 लेन के ग्रीनफील्ड राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे. यह राजमार्ग मोहाली, खरार और कुराली के बीच यात्रा का समय कम करेगा और पंजाब, Haryana, Himachal Pradesh तथा जम्मू-कश्मीर के बीच बेहतर संपर्क व्यवस्था प्रदान करेगा.
वह जीरकपुर ग्रीनफील्ड बाईपास (6 लेन का मार्ग) की आधारशिला भी रखेंगे. इस परियोजना से जीरकपुर-पंचकुला मार्ग पर यात्रा का समय कम होने की उम्मीद है, साथ ही यात्रियों के लिए सुगम, तेज और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी. इसके अलावा, अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड राजमार्ग (एनएच-205ए) के पीआर-7 मार्ग की भी आधारशिला रखी जाएगी. यह 10.3 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है, जो लंबी दूरी के यातायात को जीरकपुर के शहरी क्षेत्रों को बाईपास करने और जीरकपुर बाईपास को सीधे एयरोसिटी, चंडीगढ़ से जोड़ने में सक्षम बनाएगा.
जालंधर में पीएम मोगी 5,470 करोड़ रुपए से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे. इनका उद्देश्य क्षेत्र में संपर्क को मजबूत करना, यात्री सुविधा में सुधार करना और आर्थिक विकास को गति देना है.
Prime Minister अमृत India स्टेशन योजना के अंतर्गत जालंधर कैंट सहित 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. 20 राज्यों में फैले 75 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन अमृत India स्टेशन योजना के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो विश्व के सबसे बड़े स्टेशन पुनर्निर्माण कार्यक्रमों में से एक है. लगभग 1,570 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं में बदला गया है. ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना से पुनर्निर्मित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को दर्शाने वाले तत्व शामिल किए गए हैं.
वह नांगल बांध-तलवारा-मुकेरियन नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत लगभग 830 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित दौलतपुर चौक-करतोली नई रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे. इससे पंजाब और Himachal Pradesh के बीच रेल संपर्क काफी मजबूत होगा, जिससे होशियारपुर और ऊना जिलों को लाभ होगा. यह नई रेल लाइन श्री आनंदपुर साहिब और मां चिंतपूर्णी मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी, साथ ही यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय परिवहन साधन उपलब्ध कराकर दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच को बेहतर बनाएगी.
Prime Minister करतोली-अंबाला रेल सेवा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जिससे पंजाब, Haryana और Himachal Pradesh में कनेक्टिविटी बेहतर होगी. Prime Minister अमृतसर (छेहर्टा)-वाराणसी रेल सेवा को भी झंडी दिखाएंगे, जिससे India के दो सबसे प्रतिष्ठित आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा.
पीएम मोदी पंजाब में सड़क अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए 3,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे.
Prime Minister चार लेन वाले नए दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन करेंगे. एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा विशेष रूप से भारी वाहनों के लिए सुगम और तेज यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही ईंधन की खपत और वाहन संचालन लागत को भी कम करेगा.
वह 25.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास के विकास की भी आधारशिला रखेंगे. इस परियोजना से लुधियाना और बठिंडा के बीच यात्रा की दूरी और समय कम होगा, साथ ही अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से भी बेहतर संपर्क स्थापित होगा.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं रेलवे, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति, कनेक्टिविटी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए Haryana, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हूं. इन कार्यों का लोगों के जीवन पर, विशेषकर हमारी युवा शक्ति पर, बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content