
वाराणसी, 27 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान वे काशीवासियों को 6300 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे. जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. जिला प्रशासन और Police अधिकारियों ने Monday को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया.
वाराणसी के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि Prime Minister का अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा है. वे 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. अलग-अलग परियोजनाओं की महिला लाभार्थी भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगी. उन्होंने बताया कि कई फ्लाईओवर और सड़कों से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं. पीएम मोदी सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.
जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं. साथ ही, सुरक्षा संबंधी तैयारियां भी चल रही हैं.
सुरक्षा तैयारियों को लेकर Police कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी 28 अप्रैल और 29 अप्रैल को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. 28 अप्रैल को पीएम मोदी नारी वंदन रैली में शामिल होंगे, जिनमें तकरीबन 40 हजार महिलाएं भाग लेंगी. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस कार्यक्रम में महिलाएं शामिल होंगी, इसलिए सुरक्षा का जिम्मा भी महिला Policeकर्मियों को दिया गया है. लगभग 1500 महिला Policeकर्मियों की तैनाती रहेगी. पूरे सभास्थल को cctv से कवर किया गया है और एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अत्याधुनिक हथियारों से लैस क्यूआरटी और एटीएस टीम की टीमें तैनात रहेंगी. पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही, पूरे रूट को जोन और सेक्टर में बांटा गया है.
डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी Policeकर्मियों को ब्रीफिंग करा दी गई है. कार्यक्रम में अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला Policeकर्मियों की होगी, जबकि पुरुषों को बाहरी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा.
–
डीसीएच/
Skip to content