
रोम, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi ने इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पैकेट भेंट किया. इस गिफ्ट के लिए मेलोनी ने उन्हें धन्यवाद भी दिया.
इतालवी पीएम ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 12 सेकंड की वीडियो क्लिप साझा की. जिसमें वो India के Prime Minister मोदी के साथ दिख रही हैं. इस क्लिप में वो कह रही हैं, “Prime Minister मोदी हमारे लिए बहुत अच्छा गिफ्ट लेकर आए हैं. ये टॉफियां हैं जो बहुत स्वादिष्ट हैं.” इसके बाद उनकी दाईं तरफ खड़े पीएम मोदी टॉफी का पैकेट उठाते हैं जिस पर लिखा है ‘मेलोडी’.
‘गिफ्ट’ को कैमरे की तरफ दिखाने के बाद दोनों खिल खिलाकर हंस देते हैं.
पीएम मोदी Tuesday को इटली की आधिकारिक यात्रा पर रोम पहुंचे. इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने Tuesday रात (स्थानीय समयानुसार) रोम पहुंचने पर Prime Minister मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं.
मेलोनी ने भारतीय Prime Minister का व्यक्तिगत रूप से स्वागत करते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!”, जिससे दोनों नेताओं के बीच अच्छी दोस्ती साफ दिखाई देती है.
इससे पहले पीएम मोदी इटली की Prime Minister मेलोनी की ओर से आयोजित डिनर में भी शामिल हुए. उन्होंने इस डिनर की तस्वीरें भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं. पीएम मोदी ने कहा कि वह मेलोनी के साथ बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें दोनों देश भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “रोम पहुंचने के बाद मुझे Prime Minister मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. मैं आज होने वाली बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर बात करेंगे.”
पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान Prime Minister मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और President सर्जियो मटारेला से भी मुलाकात करेंगे.
Prime Minister मोदी ने अपने आगमन की जानकारी भी साझा की और बताया कि यह यात्रा India और इटली के रिश्तों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. Prime Minister Narendra Modi आधिकारिक यात्रा पर इटली पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर इटली के उप Prime Minister और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. India और इटली के बीच लंबे समय से बहुआयामी साझेदारी रही है. यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली है.”
–
केआर/
Skip to content