प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल पहले मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सौमित्र घोषाल के परिवार से मुलाकात की, न्याय का आश्वासन दिया

बारुईपुर, 9 मई . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे Prime Minister Narendra Modi ने 9 साल पहले मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया.

दरअसल, 2017 में दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर स्थित दक्षिण गारिया के रहने वाले सौमित्र घोषाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और उनके शव को एक सुपारी के बाग में लटका दिया गया था. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण उनकी हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था. लंबे आंदोलन के बाद आखिरकार कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें बरी कर दिया गया. पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला.

अब, 9 साल बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल Government के सत्ता से हटने के बाद परिवार के सदस्यों में एक बार फिर उम्मीद जगी है. Saturday को ब्रिगेड में भाजपा Government के शपथ ग्रहण समारोह के दिन Prime Minister Narendra Modi ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. परिवार ने Prime Minister के आश्वासन पर खुशी जाहिर की और कहा कि Government बदलने के साथ ही उन्हें आखिरकार न्याय मिलने की उम्मीद है.

सौमित्र की मां बनोलता घोषाल अपने बेटे की मौत के बाद से ही गहरे सदमे में हैं. बुढ़ापे के कारण अब वह ठीक से चल-फिर भी नहीं पातीं. वह अपने बेटे के हत्यारों के लिए न्याय का इंतजार कर रही हैं.

उन्होंने कहा, “जिस दिन यह घटना हुई, उसका बेटा दोपहर में घर से निकला था, लेकिन फिर कभी नहीं लौटा. लोगों ने हमें बताया कि बेटे की हत्या कर दी गई है. उसके हाथ-पैर बांधकर उनके शव को सुपारी के बाग में लटका दिया गया था. बेटा पीएम मोदी की पार्टी का समर्थन करता था, इसी वजह से उनकी हत्या कर दी गई.

आज जब Prime Minister ने हमसे मुलाकात की है, तो हमें उम्मीद है कि न्याय जरूर मिलेगा. हम बहुत खुश हैं कि भाजपा की यह Government सत्ता में आई है. अगर आज मेरा बेटा जिंदा होता, तो वह भी बहुत खुश होता. वह अक्सर कहा करता था कि तृणमूल का अत्याचार अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इसीलिए वह भाजपा का समर्थन करता था. बेटा कभी-कभी मूर्तियां बनाने का काम भी किया करता था. हमें पूरी उम्मीद है कि अब हमें न्याय जरूर मिलेगा.”

ओपी/