प्रधानमंत्री मोदी किसानों को सशक्त, समर्थ स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है: राजकुमार चाहर

New Delhi, 20 जून . भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने Saturday पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने पर Prime Minister Narendra Modi को भाजपा किसान मोर्चा व संपूर्ण देश के किसानों की तरफ से धन्यवाद व साधुवाद दिया.

पीएम सम्मान योजना के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ सीधे ट्रांसफर किए जा गए हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपए मिलते हैं और यह पैसा 2000-2000 रुपए के तीन किस्तों में आता है.

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षव सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi निरंतर किसानों को सशक्त, समर्थ स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है. Narendra Modi ने देश के किसानों के लिए यूपीए Government के 27000 करोड़ के कृषि बजट को पांच गुना करके सवा लाख करोड़ रुपए करने का काम किया, 22 करोड़ किसानों को साइल हेल्थ कार्ड देने का काम किया, किसान क्रेडिट कार्ड, 8000 एफपीओ के माध्यम से कृषि उत्पादक संगठन बने हैं जिससे किसान व्यापारिक संघ बनाकर के अपनी फसलों के उचित दाम प्राप्त कर सके, नैनो यूरिया, नीम कोटेड यूरिया देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया.

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi जो कहते हैं वह करते हैं. विपक्षी दलों ने केवल किसानों को भ्रमित करने का काम किया और किसानों के नाम पर Political रोटी ही सेकी है. Narendra Modi Government के 12 वर्षों के सुशासन में Prime Minister Narendra Modi ने निरंतर किसानों के हितों में ऐसे कदम उठाए हैं जो अन्नदाता को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी व सशक्त बना रहे हैं.

एमएस/