प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय, वैश्विक मंच पर भारत को दिलाया अहम स्थान : नॉर्वे के विदेश मंत्री (आईएएनएस साक्षात्कार)

ओस्लो, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi को नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्त आईडे ने India का लोकप्रिय और प्रभावशाली राजनेता बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने India को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

उन्होंने Prime Minister मोदी के ओस्लो दौरे को सफल और बेहद उपयोगी बताया. इस दौरान India और नॉर्वे के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और नवाचार से लेकर ग्रीन ग्रोथ तक कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच बनी यह साझेदारी भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी तथा सतत विकास और पर्यावरण अनुकूल विकास की दिशा में मिलकर काम करने में मदद करेगी.

से खास बातचीत करते हुए एस्पेन ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान हुई चर्चा और समझौतों का उल्लेख किया.

नॉर्वेजियन विदेश मंत्री ने कहा कि India के Prime Minister ने 43 साल बाद पहली बार ओस्लो का दौरा किया है, जो बहुत सफल और उपयोगी रहा. उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और बहुत तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. आने वाले समय में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है. India एक बहुत महत्वपूर्ण और नवाचार से भरपूर साझेदार है.

वैश्विक हालात बदल रहे हैं, India का कद भी बढ़ा है, ऐसे में नॉर्वे को भी उम्मीदें कम नहीं हैं. एस्पेन ने कहा, “बदलते वैश्विक हालात में पुराने तरीके और पारंपरिक गठबंधन पर फिर से विचार करने की जरूरत है, और इस काम में India के साथ मिलकर आगे बढ़ना बहुत अच्छा है. India और नॉर्वे के बीच मजबूत साझेदारी है और हाल ही में कई रचनात्मक बैठकें भी हुईं. बिजनेस राउंडटेबल दोनों पक्षों के लिए सकारात्मक रहा.”

एस्पेन ने विशेष रूप से “ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” का उल्लेख किया, जिसके तहत दोनों देश मिलकर आर्थिक विकास को आगे बढ़ा सकते हैं, लेकिन साथ ही पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाएगा. इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा का बेहतर उपयोग, सर्कुलर इकोनॉमी और सतत विकास जैसे क्षेत्र शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी में निवेश लंबे समय में सबसे किफायती और लाभदायक ऊर्जा स्रोत बन सकता है, जिससे देशों को ऊर्जा में आत्मनिर्भरता भी मिलेगी. इस तरह हम अपनी साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाएंगे.

India की आर्थिक वृद्धि पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “सिर्फ तेज विकास ही नहीं, बल्कि यह देखना भी जरूरी है कि यह विकास कितना गुणवत्तापूर्ण और समान रूप से सभी लोगों तक पहुंच रहा है. विकास ऐसा होना चाहिए जो समावेशी और पर्यावरण के अनुकूल हो.”

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दुनिया अभी पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाई है, लेकिन पहले की तुलना में स्थिति बेहतर हुई है क्योंकि अब देश ग्रीन ग्रोथ की जरूरत समझने लगे हैं.

विदेश मंत्री एस्पेन ने कहा, “आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन तीनों मिलकर ही वास्तविक और स्वस्थ विकास बनाते हैं.”

उन्होंने यह भी कहा कि वह India की वैश्विक भूमिका और जिम्मेदार रुख की सराहना करते हैं. India जैसे बड़े देश के साथ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करना महत्वपूर्ण है.

Prime Minister Narendra Modi की प्रशंसा करते हुए कहा, “वे India के काफी लोकप्रिय नेता हैं और उन्होंने India को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. मुझे खुशी है कि Monday (18 मई) रात मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई. मेरा India से व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है. 1974 में मैं पहली बार वहां गया था. वाराणसी की भी यात्रा की थी, वही जगह जहां से पीएम मोदी सांसद हैं.”

केआर/