
Mumbai , 20 जून . Maharashtra के परभणी जिले में Saturday को एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया. यहां मारुति मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. Prime Minister Narendra Modi ने इस घटना पर दुख जताया है.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि Maharashtra के परभणी में दीवार गिरने से हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
वहीं, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने परभणी जिले के यशवाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घोषणा की है कि राज्य Government मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी.
इससे पहले उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि परभणी जिले के यशवाड़ी में हनुमान मंदिर की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई. मैं उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं. इस घटना में घायलों का इलाज चल रहा है. स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान तेजी से जारी है.
जानकारी के अनुसार Saturday दोपहर को हादसा उस समय हुआ जब परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में हनुमान मंदिर का स्लैब गिर गया. इस मलबे से अब तक लगभग 25 लोगों को बचा लिया गया है. घटनास्थल गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर मानवत रोड पर स्थित है.
दरअसल, Saturday को मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. वहीं, मंदिर में निर्माण कार्य भी चल रहा था. इस बीच स्लैब गिरने से पूरे परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई. Police और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया.
–
एमएस/
Skip to content