प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के पूर्व वन मंत्री मोहन सिंह राठवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

New Delhi, 5 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने वयोवृद्ध जनजातीय नेता और Gujarat के पूर्व वन मंत्री मोहन सिंह राठवा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. Prime Minister ने कहा कि Gujarat Government के पूर्व मंत्री मोहन सिंह राठवा के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है.

उन्होंने कहा कि मुझे Gujarat विधानसभा में उनके साथ कई वर्षों तक काम करने का अवसर मिला. आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और लोगों के कल्याण के प्रति उनके समर्पण और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें.

Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने भी राठवा के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं Gujarat के पूर्व वन मंत्री मोहन सिंह राठवा के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए उनके अथक प्रयासों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार तथा समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें.

वहीं, Gujarat के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि Gujarat Government के पूर्व मंत्री और आदिवासी समुदाय के लोकप्रिय नेता मोहन सिंह राठवा के निधन की खबर अत्यंत दुखद है.

उन्होंने कहा कि जनसेवा, जन-कल्याण और आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा. Gujarat विधानसभा में उनके साथ काम करने का अवसर मेरे लिए यादगार रहेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें, यही मेरी प्रार्थना है.

Gujarat के पूर्व कैबिनेट मंत्री और 10 बार विधायक रहे मोहन सिंह राठवा का निधन हो गया है. उनका जन्म सन 1944 में हुआ था. वह 1972 से 2022 तक छोटाउदेपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे. जनता पार्टी, जनता दल, इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके बाद भारतीय जनता पार्टी में रहे मोहन सिंह राठवा के निधन से एक युग का अंत हो गया है.

एमएस/