
ऑकलैंड, 11 जुलाई . India के Prime Minister Narendra Modi ने ऑकलैंड में मिले प्यार और सम्मान के लिए Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन और प्रवासी भारतीय समुदाय का आभार जताया है. Saturday को स्पार्क एरिना में हुए कार्यक्रम के दौरान जुटे अपार जन समुदाय के उत्साह को पीएम मोदी ने यादगार अनुभव करार दिया.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर किआ ओरा मोदी इवेंट में जुटे भारतीय प्रवासियों की खुशी को बयां करते हुए लिखा, “न्यूजीलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय हमारी मित्रता के मजबूत स्तंभ हैं और इन्हें संबोधित करना मेरे लिए यादगार रहा.”
कुछ झलकियां साझा करते हुए Prime Minister ने आगे लिखा, “खुश हूं कि मेरे दोस्त क्रिस्टोफर लक्सन भी मेरे साथ इस कार्यक्रम का हिस्सा बने. उनकी मौजूदगी ने जता दिया कि India और भारतीय समुदाय के प्रति कितनी आत्मीयता है.”
कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक भारतीय प्रवासी शामिल हुए. न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन भी विशेष रूप से इस आयोजन में पहुंचे. Prime Minister मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत Prime Minister लक्सन की उपस्थिति और भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी के लिए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देकर की.
Prime Minister मोदी ने भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत, संकल्प और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि India और न्यूजीलैंड के संबंधों में यादें, मित्रता, मूल्य और प्रतिबद्धता शामिल हैं.
उन्होंने न्यूजीलैंड की माओरी संस्कृति के शब्द ‘वाका’ (माओरी नाव/डोंगी) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के संबंधों को परिभाषित करता है. उन्होंने कहा, “वाका हमारी साझा सफर की प्रतीक है. आज भारत-न्यूजीलैंड की यही वाका एक नई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार है. हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है. हवाएं हमारे साथ हैं, समंदर की विशाल लहरें हमारे साथ हैं और इच्छाशक्ति का नीला आसमान हमारे साथ है. पाने को काफी कुछ है; हम सफल होंगे.”
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय वहां के जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एक गतिशील शक्ति बन चुका है. Prime Minister मोदी ने समुदाय की संस्कृति, त्योहारों और परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ-साथ न्यूजीलैंड के बहुसांस्कृतिक समाज को समृद्ध करने के प्रयासों की सराहना की.
उन्होंने भारतीय समुदाय की सेवा भावना की विशेष प्रशंसा की और स्वयंसेवा, सामाजिक कार्यों तथा सामुदायिक कल्याण में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया.
एमईए ने कहा कि Prime Minister मोदी ने इस सभा को केवल भारतीय प्रवासी समुदाय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत-न्यूजीलैंड मित्रता, खेल संबंधों और आर्थिक साझेदारी का उत्सव बताया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के 100 वर्ष पूरे होने का अवसर है और दोनों देश खेल संबंधों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं.
Prime Minister मोदी ने भारतीय समुदाय से India और न्यूजीलैंड के बीच मित्रता, विश्वास और सहयोग के पुल के रूप में अपनी भूमिका जारी रखने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी की पूरी क्षमता को हासिल करने में समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है.
Prime Minister मोदी ने कहा, “मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है, क्योंकि इसके असली नाविक मोदी नहीं, आप सभी हैं.”
उनके संबोधन के दौरान कार्यक्रम स्थल “मोदी-मोदी” और “India माता की जय” के नारों से गूंज उठा.
Prime Minister मोदी ने कहा कि ऑकलैंड से लेकर वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च से लेकर क्वीन्सटाउन तक न्यूजीलैंड के हर हिस्से में फैला भारतीय समुदाय इस साझा यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. उन्होंने Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड Government के सहयोगियों और मौजूद लेबर पार्टी के सदस्यों का भी आभार जताया.
उन्होंने कहा कि यह भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के लिए मौजूद व्यापक Political समर्थन और न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के योगदान को दर्शाता है.
कार्यक्रम से पहले कलाकारों ने भारतीय Prime Minister के स्वागत में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां और लोक संगीत कार्यक्रम पेश किए. भारतीय तिरंगा और न्यूजीलैंड के झंडे हाथों में लिए बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोग Prime Minister मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए.
यह आयोजन India और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत जन-से-जन संबंधों को दर्शाता है. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने Prime Minister की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय के उत्साह को भी प्रदर्शित किया.
–
केआर/
Skip to content