
New Delhi, 1 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Monday को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने India और म्यांमार के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की.
बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक और लोगों के आपसी संबंधों समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई.
म्यांमार के President ह्लाइंग दिल्ली स्थित President भवन में President द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे.
वे दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स स्थित राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में आयोजित ‘द लाइट एंड द लोटस: रिलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन’ प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे. यह एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है, जिसमें भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों को प्रदर्शित किया गया है.
इससे पहले Sunday को President यू मिन आंग ह्लाइंग ने दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की और सुरक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.
Saturday को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी President यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की.
मुलाकात के बाद जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “New Delhi में म्यांमार के President यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात करके खुशी हुई. India और म्यांमार के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और गहरा करने के प्रति उनके सकारात्मक रुख की सराहना करता हूं.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के साथ उनकी बैठक से शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को और आगे बढ़ाने की उम्मीद है.”
President यू मिन आंग ह्लाइंग Saturday को New Delhi पहुंचे थे, जहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया.
स्वागत के बाद कीर्ति वर्धन सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली पहुंचने पर म्यांमार के President मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत करना मेरे लिए सम्मान की बात है. उनकी यात्रा India और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक, सभ्यतागत और लोगों के आपसी संबंधों को दर्शाती है. यह विभिन्न क्षेत्रों में हमारी साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति, समृद्धि और संपर्क बढ़ाने के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने का अवसर भी है.”
इससे पहले, Sunday को President ह्लाइंग ने बिहार के गया से अपनी पांच दिवसीय India यात्रा की शुरुआत की थी. गया पहुंचने पर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा, “यह यात्रा India और म्यांमार के बीच गहरे आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और लोगों के आपसी संबंधों को दर्शाती है. साथ ही, यह दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की मजबूती को भी दिखाती है.”
President यू मिन आंग ह्लाइंग के पद संभालने के बाद यह उनकी पहली India यात्रा है. वे एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे. उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.
दो जून को President ह्लाइंग Mumbai जाएंगे, जहां वे उद्योग और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा कुछ महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा भी करेंगे.
–
एवाई/एएस
Skip to content