
वाराणसी, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने बरेका में ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित किया. उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि असल में ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं. यह परिवारवादी दल देश की उन बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं.
Prime Minister मोदी ने कहा कि नई संसद बनी तो पहला काम हमने बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ही किया. 40 वर्षों से बहनों का यह अधिकार लटका हुआ था, इसलिए 2023 में संसद में नारी शक्ति अधिनियम पारित करवाया. कानून बनने के बाद उसका लागू होना आवश्यक होता है, इसलिए पिछले दिनों संसद में इसको लेकर चर्चा की गई. संविधान में संशोधन को लेकर हम कानून लेकर आए. यह संशोधन ऐसा था जिसके बाद ज्यादा संख्या में बहनें विधानसभा और Lok Sabha में पहुंच पातीं, लेकिन कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसी पार्टियों ने एक बार फिर देश की महिलाओं को धोखा दिया. ऐसे दलों ने 40 सालों से रोक लगाई थी और फिर इसे लाल झंडी दिखा दी. असल में यह सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं.
उन्होंने कहा कि यह परिवारवादी दल देश की उन बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं, जो कॉलेज कैंपस से लेकर पंचायतों और स्थानीय निकायों तक अपने दम पर नेतृत्व दे रही हैं. ये जानते हैं कि अगर धरातल पर काम करने वाली बेटियां ऊपर आ गईं तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा. इनकी सत्ता पर सवाल खड़े हो जाएंगे, इसलिए जो परिवारवादी दल हैं वह संसद में हुए विरोध में सबसे आगे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है. बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, इन समूहों को लाखों रुपए की मदद मिल रही है, जिससे बहनें अपना काम कर रही हैं. ऐसे ही प्रयासों से 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि काशी के सांसद के तौर पर, देश के Prime Minister के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए. और यह बड़ा लक्ष्य है, Lok Sabha-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना. उन्होंने कहा कि अभी हाल के दिनों में Samajwadi Party और कांग्रेस जैसे दलों के कारण हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं. इसमें कोई भी कसर बाकी नहीं रहेगी.
उन्होंने कहा कि India को विकसित बनाने का मिशन लगातार चल रहा है. जब मैं विकसित India की बात करता हूं, तो उसका सबसे मजबूत स्तंभ India की नारीशक्ति है. आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव तो है ही, थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इसमें विकास से जुड़ी हर प्रकार की परियोजनाएं हैं. साथ ही काशी और अयोध्या की कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले काम भी हैं. उन्होंने मंचासीन भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, तथा काशी की महिला पार्षदों और ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया.
Prime Minister ने काशी की आध्यात्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकट मोचन की शक्ति और मां गंगा की पावन धारा से समृद्ध है. उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि पर बहनों का यह विशाल समागम कार्यक्रम को और अधिक दिव्य बना रहा है. Prime Minister ने काशी की महिलाओं को नमन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव है. उन्होंने बताया कि इस दौरान हजारों करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे. काशी और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले कार्यों किया गया.
पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी से पुणे और अयोध्या से Mumbai के लिए शुरू की गई अमृत India Express Trainों से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि काशी की मातृशक्ति मेरा नमन है.
Prime Minister मोदी ने कहा, “घर में महिलाओं को सशक्त बनाना पूरे परिवार को मजबूत बनाता है. इससे समाज और देश मजबूत होते हैं. अतीत में बहनों और बेटियों को बहुत संघर्ष करना पड़ा. हमारी Government की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया.”
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content