
बालोतरा, 4 जुलाई . Rajasthan के बालोतरा जिले में Prime Minister Narendra Modi ने कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया. इस दौरान Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया.
Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन बेहद सौभाग्यशाली है, क्योंकि हमें Prime Minister Narendra Modi का मार्गदर्शन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के इतिहास में एक असाधारण उपलब्धि का भी अवसर है. Prime Minister ने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहते हुए नया इतिहास रचा है. इस उपलब्धि के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं.
Chief Minister ने कहा कि हमारी कामना है कि Prime Minister इसी तरह देशवासियों का नेतृत्व करते रहें और उनका मार्गदर्शन हमें निरंतर मिलता रहे. उन्होंने कहा कि Prime Minister का Rajasthan से विशेष लगाव रहा है. जब भी वे Rajasthan आए हैं, प्रदेश को विकास की सौगातें दी हैं.
उन्होंने कहा कि मुझे याद है, 16 जनवरी 2018 को Prime Minister ने पचपदरा की इसी धरती पर इस रिफाइनरी परियोजना का शुभारंभ किया था और आज वे इसका उद्घाटन कर रहे हैं. यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है. Prime Minister ने तब कहा था कि यह रिफाइनरी यहां की तकदीर भी बदलेगी और तस्वीर भी बदलेगी.
Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि Prime Minister के कर-कमलों से लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी यह रिफाइनरी प्रदेश की भाग्यरेखा बनने जा रही है. आज का यह ऐतिहासिक दिन केवल Rajasthan के लिए ही नहीं, बल्कि India के औद्योगिक, आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर है. इस रिफाइनरी के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह रिफाइनरी प्रदेश के विकास का ग्रोथ इंजन साबित होगी.
Chief Minister ने कहा कि 9 दिसंबर 2024 को Prime Minister के Rajasthan दौरे के दौरान 30 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड समझौते हुए थे. इनमें से 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं अब धरातल पर उतर चुकी हैं. राज्य Government के एक वर्ष पूरा होने पर 17 दिसंबर 2024 को Prime Minister ने राम जन्मसेतु लिंक परियोजना सहित 40 हजार 365 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी थी.
उन्होंने कहा कि 22 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के बाद Prime Minister बीकानेर आए थे. तब उन्होंने अमृत India स्टेशन के साथ 26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी थी. वहीं, पिछले वर्ष बांसवाड़ा में 1.80 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई थी. इस वर्ष 28 फरवरी को Prime Minister ने 22 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के साथ एक देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया था.
Chief Minister ने कहा कि कि Prime Minister के कर कमलों से प्रदेश को एक लाख 5 हजार करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है. Prime Minister की ओर से जो भी कहा जाता है, वो कर के दिखाते हैं.
–
एसडी/एएस
Skip to content