बेंगलुरु खदान हादसे पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया शोक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

New Delhi, 2 जुलाई . कर्नाटक के Bengaluru जिले में एक पत्थर की खदान में हुए भीषण हादसे पर President द्रौपदी मुर्मु, उपPresident सीपी राधाकृष्णन और Prime Minister Narendra Modi ने गहरा दुख व्यक्त किया है. इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ मजदूर फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

President मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कर्नाटक के Bengaluru शहरी जिले में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने भी हादसे पर शोक जताते हुए कहा, “कर्नाटक के Bengaluru शहरी जिले में पत्थर की खदान में हुई दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों का जाना बेहद पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “कर्नाटक के Bengaluru शहरी जिले में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से बेहद दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

इससे पहले कर्नाटक के Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि दक्षिण Bengaluru तालुक के मदपट्टना में चट्टान टूटने से सात मजदूरों की मौत अत्यंत दुखद है. उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. साथ ही कहा कि खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान मालिकों की जिम्मेदारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ Government सख्त कार्रवाई करेगी.

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा Thursday सुबह करीब पांच बजे Bengaluru दक्षिण तालुक के मदपट्टना स्थित एक पत्थर की खदान में हुआ. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उस समय करीब 20 मजदूर खदान में काम कर रहे थे. एक दिन पहले ब्लास्टिंग होने के बाद मजदूर जमीन से लगभग 40 फीट नीचे खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर उन पर आ गिरा.

हादसे में मारे गए मजदूरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक बिहार के प्रवासी मजदूर हैं, जबकि कुछ घायल कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे हैं. गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को इलाज के लिए आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फिलहाल Police, जिला प्रशासन और बचाव दल की टीमें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं. मलबा हटाकर फंसे मजदूरों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि कई शव अब भी भारी पत्थरों के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

डीएससी