वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आएंगे भारत, बोधगया से करेंगे तीन दिवसीय यात्रा की शुरुआत

New Delhi, 4 मई . वियतनाम के President और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम के महासचिव तो लाम तीन दिवसीय (5 से 7 मई 2026) India दौरे पर Tuesday को India पहुंचेंगे. दौरे की शुरुआत बोधगया से करेंगे और फिर दिल्ली पहुंचेंगे.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, तो लाम 5 मई को सुबह 11:10 बजे गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वह दोपहर 3:20 बजे एयरफोर्स स्टेशन पालम के हवाई अड्डे पर उतरेंगे फिर राजधानी दिल्ली के कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

6 मई को सुबह 9 बजे उनका औपचारिक स्वागत President भवन में किया जाएगा. इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. दिन के प्रमुख कार्यक्रम में 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में Prime Minister के साथ उनकी बैठक शामिल है, जिसके बाद समझौतों (एमओयू) का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा.

दोपहर बाद वह Lok Sabha अध्यक्ष से आईटीसी मौर्या में मुलाकात करेंगे और फिर इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स द्वारा सप्रू हाउस में आयोजित कार्यक्रम में नीति भाषण देंगे. शाम को वह पुनः President भवन में President से भेंट करेंगे.

7 मई को लाम Mumbai पहुंचेंगे, जहां वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन के बाद भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज का दौरा करेंगे. इसके बाद वह होटल ट्राइडेंट में Maharashtra के Chief Minister और Governor से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और एक बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे.

यात्रा के अंत में, 7 मई की रात 8:30 बजे उनका प्रस्थान निर्धारित है. इस दौरे को भारत-वियतनाम संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर होगा.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस साल अप्रैल में वियतनाम के President चुने जाने के बाद तो लाम का यह पहला India दौरा होगा. मंत्रालय के अनुसार, Prime Minister Narendra Modi “President तो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा करेंगे.”

बयान में आगे लिखा है, “India और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक और सभ्यता से जुड़े रिश्ते हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में और गहरे हुए हैं. President तो लाम का दौरा ऐसे मौके पर हो रहा है जब दोनों देश 2016 में Prime Minister मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 साल पूरे होने पर सहमत हैं. नेताओं के बीच बातचीत से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई रफ्तार मिलने और India और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.”

केआर/