
स्कोप्जे, 21 जुलाई . नॉर्थ मैसेडोनिया की President गोर्डाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने Tuesday को India की सभ्यतागत विरासत और दुनिया में उसकी बढ़ती अहमियत की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि India दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय से चली आ रही सभ्यताओं में से एक है.
उन्होंने कहा कि आज India आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक उपलब्धियों में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है. India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वैश्विक स्तर पर सबसे प्रभावशाली आवाजों में शामिल है.
President द्रौपदी मुर्मु के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नॉर्थ मैसिडोनिया की President गोर्डाना सिल्यानोव्स्का-दावकोवा ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण, खुली और भविष्य पर केंद्रित रही. India और नॉर्थ मैसिडोनिया के रिश्तों में अभी भी आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं.
उन्होंने कहा, “आज हमारी बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण, खुली और भविष्य को ध्यान में रखकर हुई. हमने अपने अच्छे Political संबंधों की पुष्टि की और इस बात पर सहमति जताई कि दोनों देशों के रिश्तों में अभी बहुत संभावनाएं हैं. जब हम India की बात करते हैं, तो हम सिर्फ एक देश की नहीं, बल्कि मानव इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाली सभ्यताओं में से एक की बात करते हैं.”
India की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि India ने अपनी संस्कृति, दर्शन और ऐतिहासिक धरोहरों के माध्यम से पूरी मानवता को समृद्ध किया है. साथ ही, इस देश ने ऐसे महान विचारकों और कलाकारों को जन्म दिया है, जिनका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ा है.
उन्होंने कहा कि हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, ताजमहल की अनोखी खूबसूरती से लेकर समय की कसौटी पर खरे उतरे महान मंदिरों तक India की सांस्कृतिक यात्रा पूरी मानवता को समृद्ध करती है. India महात्मा गांधी की धरती है, जिनके अहिंसा के विचार ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति की सोच ही बदल दी.
उन्होंने कहा कि India स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक सोच, पंडित रवि शंकर की अमर कला और सत्यजीत रे जैसे महान फिल्मकारों के लिए भी जाना जाता है. India के पास बेहद समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है. सबसे खास बात यह है कि India ने अपनी परंपराओं को संभालकर रखते हुए खुद को दुनिया के सबसे बड़े नवाचार करने वाले देशों में भी शामिल किया है.
India की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक होने के साथ-साथ आज आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक उपलब्धियों को आगे बढ़ाने वाली प्रमुख ताकतों में भी शामिल है. India सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं है, बल्कि सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. इसके अलावा, वैश्विक एजेंडा तय करने में भी India की आवाज सबसे प्रभावशाली आवाजों में गिनी जाती है.
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि India और नॉर्थ मैसिडोनिया के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा. साथ ही, स्कोप्जे और New Delhi के बीच Political बातचीत की रफ्तार को आगे भी बनाए रखा जाएगा.
दोनों देशों ने यह भी तय किया कि Governmentों, मंत्रियों, संसदों और अन्य संस्थानों के बीच संपर्क और सहयोग पहले से ज्यादा नियमित, बेहतर तरीके से संगठित और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.
India की आर्थिक प्रगति की तारीफ करते हुए दावकोवा ने कहा कि 21वीं सदी में India की आर्थिक सफलता सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक है. दोनों देशों के मजबूत Political रिश्तों के साथ-साथ आर्थिक संबंध भी उतने ही मजबूत होने चाहिए.
उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हमारी आर्थिक साझेदारी भी हमारे Political रिश्तों जितनी मजबूत बने. India की आर्थिक प्रगति 21वीं सदी की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक है. सिर्फ एक पीढ़ी के भीतर India दुनिया की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल हो गया है और नवाचार, डिजिटल तकनीक तथा उद्यमिता का वैश्विक केंद्र बन चुका है. हमें पूरा विश्वास है कि हमारा देश भी भारतीय साझेदारों को बहुत कुछ दे सकता है.”
–
एवाई/एबीएम
Skip to content