आईआईटी मद्रास के जांजीबार कैंपस की सफलता के बीच राष्ट्रपति म्विनयी की भारत यात्रा अहम

New Delhi, 16 जुलाई . जंजीबार के President और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन डॉ. हुसैन अली म्विनयी 17 से 20 जुलाई तक India की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. India के उपPresident के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा में President म्विनयी के साथ उनकी पत्नी और मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा. उनके दौरे का आगाज चेन्नई से होगा, यहां वो दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान President म्विनी India के उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे. इस दौरान India और तंजानिया के बीच संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर चर्चा होगी. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी जंजीबार के President से मुलाकात करेंगे.

President म्विनयी अपनी यात्रा के दौरान चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आईआईटी मद्रास के जंजीबार परिसर ने अक्टूबर 2023 में स्थापना के बाद सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं. यह परिसर India की वैश्विक शैक्षणिक पहुंच और अफ्रीका के साथ सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है.

President म्विनयी 17 जुलाई को चेन्नई पहुंचेंगे और इसके बाद 18 जुलाई की रात New Delhi पहुंचेंगे. 19 जुलाई को उनका विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है. वह राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे.

India और तंजानिया के बीच लंबे समय से मजबूत मित्रता और सहयोग के संबंध रहे हैं. दोनों देश वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के साझेदार के रूप में व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और विकास सहयोग सहित कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि President म्विनयी की आगामी यात्रा से भारत-जांजीबार और व्यापक भारत-तंजानिया संबंधों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. यह यात्रा दोनों देशों के बीच आपसी हितों पर आधारित साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी.

केआर/