
New Delhi, 19 जुलाई . India के दौरे पर आए जंजीबार के President और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन डॉ. हुसैन अली म्वियनी ने Sunday को उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की. उपPresident भवन में दोनों के बीच व्यापक और सकारात्मक बातचीत हुई.
उपPresident के कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए इसका ब्योरा दिया. उन्होंने लिखा, उपPresident और जंजीबार के President ने इस बैठक में India और तंजानिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की. दोनों ने माना कि India और जंजीबार के रिश्ते केवल कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सदियों पुराने समुद्री संपर्क, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच मजबूत जुड़ाव पर आधारित हैं.
बयान के अनुसार, “दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, विकास सहयोग, पर्यटन, ब्लू इकोनॉमी (समुद्री संसाधनों पर आधारित अर्थव्यवस्था), शिक्षा, तकनीक और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया. साझा विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई.”
मुलाकात के दौरान President म्वियनी ने चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) परिसर के दौरे पर खुशी जाहिर की. उन्होंने India के सहयोग से स्थापित किए जा रहे आईआईटी मद्रास जंजीबार कैम्पस को द्विपक्षीय शैक्षणिक सहयोग की एक ऐतिहासिक पहल बताया.
आईआईटी मद्रास जंजीबार कैंपस India और अफ्रीका के बीच शिक्षा एवं तकनीकी सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. यह पहल युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
President म्वियनी ने जल परियोजनाओं, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की छात्रवृत्तियों और भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रमों के माध्यम से India द्वारा दिए जा रहे सहयोग की भी सराहना की.
बैठक के दौरान उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा, “तंजानिया और जंजीबार के साथ India अपनी साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है. दोनों देश प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर साझा विकास और समृद्धि के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं.”
India और तंजानिया के संबंध हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, विकास और आपसी सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं. म्वियनी 17-20 जुलाई तक India की आधिकारिक यात्रा पर हैं.
–
केआर/
Skip to content