
चिसीनाउ, 20 जुलाई . मोल्दोवा में President द्रौपदी मुर्मु की राजकीय यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने विदेश मंत्रालय की विशेष ब्रीफिंग को संबोधित किया. उन्होंने राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़े प्रमुख पहलुओं की जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि President द्रौपदी मुर्मु की यह यात्रा India और मोल्दोवा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापारिक सहयोग बढ़ाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच संपर्क को बेहतर करने में मददगार साबित होगी.
सिबी जॉर्ज ने बताया कि President द्रौपदी मुर्मु ने यात्रा के दौरान मोल्दोवा गणराज्य की संसद के स्पीकर से मुलाकात की और भारत-मोल्दोवा संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से बातचीत की. उन्होंने संसद का दौरा भी किया. इन मुलाकातों से यह बात सामने आई कि संसदीय लोकतंत्र दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ाने, संस्थागत संबंधों को मजबूत करने और दोनों लोकतांत्रिक समाजों को करीब लाने में अहम भूमिका निभाता है.
जॉर्ज ने बताया कि इस दौरान President द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा के President के साथ मिलकर भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को भी संबोधित किया. यह मोल्दोवा में आयोजित इस तरह का पहला कार्यक्रम था.
इस फोरम में दोनों देशों के प्रमुख कारोबारी प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने व्यापार, निवेश, नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसरों पर चर्चा की. इस यात्रा का एक प्रमुख फोकस 4-टी यानी ट्रेड, टेक्नोलॉजी, टूरिज्म और टैलेंट रहा.
सचिव जॉर्ज ने बताया कि इस साल की शुरुआत में हुआ भारत-ईएफटीए समझौता यूरोप के साथ India के संबंधों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है. मोल्दोवा यूरोपीय संघ (ईयू) का सदस्य नहीं है, लेकिन यह ईयू का उम्मीदवार देश है और इसके यूरोपीय देशों के साथ कुछ विशेष संबंध हैं. इससे India और मोल्दोवा के बीच साझेदारी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.
उन्होंने कहा कि India के अमृत काल यात्रा में अगले 25 वर्षों में जब India 2047 तक एक विकसित देश यानी विकसित India बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा, तब यूरोप एक महत्वपूर्ण साझेदार होगा और मोल्दोवा भी एक अहम भागीदार रहेगा. यही India और मोल्दोवा के साथ-साथ यूरोप के साथ हमारे संबंधों को मजबूत करने की दिशा में पिछले कई वर्षों से चल रहे प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content