
New Delhi, 31 जुलाई . President द्रौपदी मुर्मु ने Thursday को President भवन सांस्कृतिक केंद्र में बस्तर मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में बस्तर पांडुम 2026 के विजेता, बस्तर के परगना मांझी और चलाकी तथा पद्म पुरस्कार विजेता शामिल थे.
President के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से इस मुलाकात की जानकारी साझा की गई. पोस्ट में लिखा गया, “बस्तर मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें बस्तर पांडुम 2026 के विजेता, बस्तर के परगना मांझी और चलाकी तथा पद्म पुरस्कार विजेता शामिल थे, President भवन सांस्कृतिक केंद्र में President द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. President ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का सम्मान किया और उनसे बातचीत की.” इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.
President ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना की. उन्होंने कहा कि ‘बस्तर पांडुम’ जैसे आयोजनों ने युवाओं को उनकी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत से फिर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है.
President ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे आयोजन सिर्फ संस्कृति को जीवित नहीं रखते, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं. उन्होंने कहा कि बस्तर के कलाकारों, शिल्पकारों और जनजातीय समुदाय की प्रतिभा देश-दुनिया के सामने आने से क्षेत्र की पहचान और मजबूत होगी.
अपने संबोधन में President मुर्मु ने बस्तर में आए सकारात्मक बदलावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “बस्तर में आया बदलाव पूरे देश के लिए खुशी और गर्व की बात है.” उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सामूहिक शक्ति और संकल्प के दम पर विकास, शांति और समृद्धि की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे.
President ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि केंद्र Government हर स्थिति में बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि Government आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और स्वरोजगार को प्राथमिकता देकर समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एससीएच/
Skip to content