
Bhopal , 17 जून . President द्रौपदी मुर्मु Thursday 18 जून को पांच दिवसीय Madhya Pradesh के प्रवास पर आ रही हैं. वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जबलपुर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेगी.
आधिकारिक तौर पर जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, President द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक पांच दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगी. इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर और श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. President मुर्मु Thursday को इंदौर पहुंचेंगी.
इसके पश्चात वे बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग’ कार्यक्रम में शामिल होंगी. साथ ही श्री ओंकारेश्वर पहुंचकर मंदिर में दर्शन एवं आरती में सम्मिलित होंगी. President मुर्मु Friday 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. 20 जून को President मुर्मु जबलपुर पहुंचेंगी. 21 जून को President मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके पश्चात रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगी.
22 जून को President मुर्मु कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी. इसके बाद वे ग्वालियर पहुंचकर New Delhi के लिए प्रस्थान करेंगी.
President मुर्मु के मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रस्तावित भ्रमण के दौरान राज्य शासन ने संबंधित स्थानों पर अगवानी एवं विदाई के लिए मंत्रियों को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर में 18 जून को अगवानी के समय जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और 19 जून को विदाई के समय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दायित्व सौंपा गया है.
बैतूल में 18 जून को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अगवानी एवं विदाई करेंगे. खंडवा के ओंकारेश्वर में 18 एवं 19 जून को अगवानी एवं विदाई के समय संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी को जिम्मेदारी दी गई है. जबलपुर में 20 एवं 21 जून को उप Chief Minister जगदीश देवड़ा President की अगवानी एवं विदाई करेंगे.
इसी प्रकार श्योपुर में 21 एवं 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और ग्वालियर में 21 एवं 22 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है.
–
एसएनपी/एएमटी
Skip to content