कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू-ऋषिकांत सिंह समेत झंडू कुमार को सराहा

New Delhi, 26 जुलाई . President द्रौपदी मुर्मू ने मीराबाई चानू को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है. इसी के साथ उन्होंने ऋषिकांत सिंह चनंबमक और झंडू कुमार को सराहा है. इन एथलीट्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत India पदक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया है. फिलहाल India की झोली में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल है.

Sunday को ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली. इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े. मीराबाई चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया. नाइजीरिया की सिल्वर मेडलिस्ट रूथ असुकुओ न्योंग कुल 168 किग्रा वजन (75 स्नैच और 93 क्लीन एंड जर्क) उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं. मलेशिया की आइरीन हेनरी ने कुल 167 किग्रा (77 स्नैच और 90 क्लीन एंड जर्क) ब्रॉन्ज मेडल जीता.

President द्रौपदी मुर्मू ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) इवेंट में India के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई. कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अद्भुत साहस, दृढ़ संकल्प और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया है. उनकी यह शानदार उपलब्धि देश भर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है. मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी निरंतर सफलता की कामना करती हूं.”

दूसरी तरफ, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ऋषिकांत ने स्नैच में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन किया. ऋषिकांत मलेशिया के बिन कस्डन मोहम्मद अनिक (273 किलोग्राम) के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जबकि केन्या के जोशुआ अमूंगा मबोया (260 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. इससे पहले, पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में झंडू कुमार ने India के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

दोनों एथलीट्स को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए President मुर्मू ने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर ऋषिकांत सिंह चनंबम और पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर झंडू कुमार को हार्दिक बधाई. उनके शानदार प्रदर्शन और अटूट संकल्प ने देश का मान बढ़ाया है. मैं भविष्य में उन दोनों की और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना करती हूं.”

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर मीराबाई चानू को बधाई देते हुए लिखा, “India के लिए गर्व का सुनहरा पल. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर शानदार मीराबाई चानू को बधाई. इस यादगार उपलब्धि ने इतिहास में आपका नाम India की पहली ऐसी वेटलिफ्टर के तौर पर दर्ज कर दिया है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई है. आपकी जीत ने पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है.”

ऋषिकांत सिंह को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतने पर ऋषिकंत सिंह चनंबम को बधाई. आपने अपनी जीत से देश का मान बढ़ाया है. सफलता हमेशा आपके साथ रहे.”

आरएसजी