बेंगलुरु मॉडल से हिमाचल के शहरों को स्मार्ट बनाने की तैयारी, विक्रमादित्य ने कर्नाटक सीएम से की मुलाकात

शिमला/Bengaluru, 22 मई . Himachal Pradesh के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने Bengaluru में कर्नाटक के Chief Minister और उपChief Minister डीके शिवकुमार से मुलाकात कर शहरी विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल पर विस्तृत चर्चा की.

यह बैठक Himachal Pradesh के शहरों को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. बैठक के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, स्मार्ट सिटी मॉडल, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और शहरी विकास से जुड़े वित्तीय मॉडल जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि Bengaluru देश में शहरी विकास और आधुनिक व्यवस्थाओं का अग्रणी मॉडल बनकर उभरा है. हिमाचल Government इस मॉडल का अध्ययन कर प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार इसे अपनाने की दिशा में काम करेगी.

बैठक में शहरों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए स्मार्ट सिग्नल और आधुनिक ट्रांजिट सिस्टम लागू करने पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा चौबीसों घंटे निगरानी, आपातकालीन सेवाओं और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर विकसित करने पर जोर दिया गया.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि Himachal Pradesh के शहरों को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य Government लगातार नए मॉडल और तकनीकों का अध्ययन कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आधुनिक विकास परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा.

इस दौरान Himachal Pradesh के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज मैं कर्नाटक में हूं. मैं श्री श्री रविशंकर जी के जन्म सप्ताह के अवसर पर यहां आया हूं. हमने Chief Minister और उपChief Minister से मुलाकात की. दोनों ही हमारी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए हम उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने आए हैं. यह एक अनौपचारिक बैठक थी, और हमने कर्नाटक के सभी मुद्दों और यहां संगठन को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की… हमने शहरी चुनौती कोष के तहत शुरू की गई पहलों पर भी चर्चा की, जिनमें Bengaluru में भीड़भाड़ कम करने के लिए बनाई जा रही भूमिगत सुरंगें और एलिवेटेड सड़कें शामिल हैं. शिमला सहित Himachal Pradesh में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

एमएस/