प्रधानमंत्री मोदी के चंडीगढ़ दौरे की तैयारी तेज, भाजपा ने शुरू किया ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान

चंडीगढ़, 15 जुलाई . चंडीगढ़ में Prime Minister Narendra Modi के आगामी दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि Prime Minister के स्वागत के लिए पूरा चंडीगढ़ तैयार है. शहर के लोगों में उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश देखने को मिल रहा है.

जितेंद्र मल्होत्रा ने से बातचीत में कहा कि Prime Minister मोदी शहर में दो बड़े स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन करने आ रहे हैं. इनमें एक डेडिकेटेड न्यूरोसाइंसेज हॉस्पिटल और दूसरा मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल शामिल है.

उन्होंने बताया कि Prime Minister के दौरे को लेकर पार्टी ने ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत अगले तीन दिनों में चंडीगढ़ को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पहले से ही साफ-सुथरे शहरों में शामिल है, लेकिन Prime Minister के स्वागत के लिए इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि Prime Minister के दौरे के दौरान एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 7 से 8 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है. यह कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का समय अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि यह दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच हो सकता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आधिकारिक शेड्यूल जारी हो जाएगा.

जितेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi का हमेशा से स्वच्छता को लेकर विशेष जोर रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister जहां भी जाते हैं, वहां स्वच्छता को प्राथमिकता देते हैं और उनका लक्ष्य है कि India स्वच्छता के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी बने.

उन्होंने कहा कि स्वच्छ India अभियान केवल Government का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आम जनता की भागीदारी से सफल होने वाला अभियान है. इसी सोच के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और चंडीगढ़ के लोग Prime Minister के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं.

पीआईएम/पीएम