
गुवाहाटी, 5 मई . असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Government गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. पार्टी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.
भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संसदीय बोर्ड ने Union Minister जगत प्रकाश नड्डा को असम में विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. नड्डा केंद्र Government में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के साथ-साथ रसायन एवं उर्वरक मंत्री भी हैं.
वहीं, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे.
असम में भाजपा को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिला है. 126 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी ने 82 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार Government बनाने की स्थिति मजबूत कर ली है. कांग्रेस को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 10-10 सीटें मिलीं. अन्य दलों में एआईयूडीएफ और रायजोर दल ने 2-2 सीटें जीतीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को एक सीट मिली.
इस चुनाव में Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी जालुकबारी सीट 89,434 वोटों के भारी अंतर से जीतकर अपना दबदबा बरकरार रखा. इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया.
दूसरी ओर, कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा. गौरव गोगोई जोरहाट सीट से हार गए, जबकि वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया भी अपनी सीट नहीं बचा सके.
चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि राज्य में भाजपा का जनाधार और मजबूत हुआ है. लगातार तीसरी बार Government बनाने जा रही भाजपा के लिए अब विधायक दल के नेता का चयन अगला अहम कदम होगा, जिसके बाद नई Government के गठन की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.
–
डीएससी
Skip to content