सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आजमगढ़, 12 जून . आजमगढ़ में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और Police विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में Chief Minister के आगमन को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ जनपद में लगभग 925 करोड़ रुपए की 75 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वे विभिन्न विभागीय प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

वरिष्ठ Police अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त Police बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां शासन के निर्देशों के अनुरूप पूरी की जा रही हैं और जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें आज रात तक पूर्ण कर लिया जाएगा.

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों, डीआईजी, एसएसपी और अन्य Police व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की जा चुकी है. प्रशासन का प्रयास है कि पूरा आयोजन सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो.

उन्होंने ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाई गई है. कुछ जगहों पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. सभी वाहनों की एंट्री सुम्भी गांव से विश्वविद्यालय के पिछले गेट से होगी, जबकि निकासी मुख्य गेट से आजमगढ़ राज्य मार्ग की ओर होगी.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. बारिश के कारण पार्किंग स्थल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह वन-वे व्यवस्था लागू की गई है.

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी वीवीआईपी कार्यक्रम में छोटी से छोटी चूक भी पूरे आयोजन की सुचारुता को प्रभावित कर सकती है. इसलिए सभी बिंदुओं पर पहले से समीक्षा की जा रही है और संभावित कमियों को समय रहते दूर किया जा रहा है.

पीआईएम/एमएस